दुष्कर्म पीड़ित हत्या मामले का आरोपी दूसरा आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने यमुना नदी की कछार मे मुठभेड़ मे गोली मार किया गिरफ्तार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी…. दुष्कर्म पीड़ित हत्या मामले का आरोपी दूसरा आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने यमुना नदी की कछार मे मुठभेड़ मे गोली मार किया गिरफ्तार

आरोपी पवन पीड़ित से दुष्कर्म का है आरोपी

कौशांबी। स्पेशल आपरेशन ग्रुप व महेवा घाट पुलिस ने थाना इलाके के यमुना नदी के कछार मे छिपे रेप हत्या के आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुठभेड़ मे बदमाश को पुलिस की 2 गोलीय लगी है। मुठभेड़ मे दौरान एडिशनल एसपी ने पूरी कार्यवाही को लीड किया। बदमाश को पुलिस घायल हालत मे जिला अस्पताल लेकर पहुची। जहां डाक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया है।

महेवाघाट के एक गाव मे बदमाश पवन निषाद ने निषाद पार्टी की महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष युवती से डेढ़ साल पहले दुष्कर्म किया था। मामले मे पीड़ित पिछले डेढ़ साल से आरोपी को सज़ा दिलाने के लिए इंसाफ की जंग लड़ रही थी। अदालत मे पीड़ित व उसके पिता के बयान दर्ज कराये जा चुके थे। जिसके चलते आरोपी पवन को सज़ा होने वाली थी। इसी बीच पीड़ित से रेप के मामले मे जेल मे बंद पवन को जमानत पर रिहाई मिल गई। जिसके बाद से वह 15 दिन पहले जेल से बाहर आ गया था। जिसके बाद से आरोपी व उसका परिवार लगातार सुलह का दबाव बना रहा था।

इसी सप्ताह सोमवार को पीड़ित को आरोपी के परिवार ने सुबह से ही गाली गलौच कर सुलह के लिए धमका रहे थे। जिसकी शिकायत पीड़ित ने थाना पुलिस के पास जाकर की। थाना पुलिस के पास शिकायत कर वापस लौटी पीड़िता को गाव की सड़क पर आरोपी पवन के छोटे भाई अशोक निषाद, रेप के आरोपी पवन निषाद, प्रभु व एक अन्य ने घेर पर गाव वालो के सस्म्ने कुल्हाड़ी की काट कर मौत के घाट उतार दिया।

हत्या के बाद से लगातार पुलिस की कई टीम आरोपी की तलाश कर रही थी। 2 दिन पहले पुलिस ने अशोक को यमुना कछार मे मुठभेड़ मे 3 गोली मार कर गिरफ्तार किया था। शनिवार को सुबह हुई दूसरी मुठभेड़ मे पीड़ित से दुष्कर्म के आरोपी पवन को 2 गोली मार कर गिरफ्तार किया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें