बेटे ने माँ को डण्डे और कुल्हाड़ी से मारकर कर दिया हत्या

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

यूपी के कौशांबी जिले प्रॉपर्टी विवाद में रिश्तों का कत्ल का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सौतेले बेटे ने अपनी मां की कुल्हाड़ी से काटकर नृशंस हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। महिला की हत्या की सूचना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के हत्या के बाद अब उसके परिवार में कोई सदस्य नही है। ऐसे में पुलिस ने इस मामले में गांव के चौकीदार की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। घटना संदीपन घाट थाना इलाके के नसीरपुर गांव की है। जानकारी के मुताबिक नसीरपुर गांव के राजेंद्र कुमार की पहली पत्नी सावित्री देवी की मौत हो गई थी। उससे एक बेटा धीरेंद्र कुमार है। उसने दूसरी शादी सरोजा देवी से की थी। हालांकि सरोजा से उसकी कोई औलाद नहीं है। लगभग 10 साल पहले राजेंद्र की मौत हो गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि उसके बाद सरोजा देवी मूरतगंज के एक व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी। उसने खेत बेचकर पैसा उसे देना शुरू कर दिया। इस बात का विरोध धीरेंद्र करता था। अब वह घर भी बेचने की फिराक में थी। इसी बात को लेकर सौतेले बेटे और मां के बीच सुबह झगड़ा शुरू हो गया। इस दौरान तैश में आकर सौतेले बेटे ने कुल्हाड़ी से सरोजा देवी के गले व चेहरे पर कई वार करके मौत के घाट उतार दिया। वहीं एडिशनल एसपी समर बहादुर ने बताया कि थाना संदीपन घाट क्षेत्र के नसीरपुर गांव में आज सुबह घरेलू विवाद के चलते बेटे ने मां की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। महिला की हत्या के बाद अब उस परिवार में कोई सदस्य नही है। ऐसे में गांव के चौकीदार के तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें