किशोर को दूधिया वाहन ने मारी टक्कर,किशोर की मौके पर मौत,

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

कौशाम्बी जिले में रविवार की सुबह शौच के लिए खेत की तरफ जा रहे किशोर को दूधिया वाहन ने टक्कर मार दी और फरार हो गया,चार पहिया वाहन की टक्कर से किशोर की मौके पर ही मौत हो गई,किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया,आक्रोशित परिजनो और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले को सुलझाने जुटी हुई है।

घटना करारी थाना क्षेत्र के मोअज्जामपुर पेट्रोल पंप के पास की है जहा का रोहित सरोज पुत्र सोहन लाल उम्र लगभग 11 वर्ष शौच के लिए खेत की तरफ जा रहा था, सड़क किनारे वह जैसे ही पहुंचा करारी की तरफ से एक चार पहिया वाहन तेज रफ्तार से दूध लेकर प्रयागराज की तरफ जा रहा था तभी रोहित को चारपहिया वाहन ने टक्कर मार दी,टक्कर लगने के बाद रोहित तड़पने लगा और वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया।रोहित की कुछ देर बाद मौत हो गई,रोहित की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया, घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रख कर चक्का जाम कर दिया है।

घटना और सड़क जाम की सूचना पर पहुंची करारी थाना पुलिस ग्रामीणों को समझाने में जुटी हुई है,कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें