कौशाम्बी
कौशाम्बी के करारी कस्बे के ऐतिहासिक दो दिवसीय जलसा गुम्बद-ए-खज़रा कांफ्रेंस सम्पन्न हुआ जलसे में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से नामी गिरामी शायर व आलिमों ने शिरकत की।मुस्लिम नौजवान कमेटी के तत्वावधान में होने वाले दो दिवसीय इस जलसे में पहले दिन मौलाना सय्यद मंज़र मोहसिन व दूसरे दिन मौलाना आमिर मसूदी ने तकरीर की।दोनों आलिमों ने शिक्षा को बेहद जरूरी बताया और कहा कि शिक्षा से आप आगे बढ़ सकते हैं,शिक्षित व्यक्ति ही अच्छे समाज को जन्म देता है।इसलिए दीनी तालीम के साथ साथ दुनियावी तालीम अपने बच्चों को ज़रूर दें।जलसे की सरपरस्ती खानकाहे आरिफया के सज्जादा नशीन शैख़ अबु सईद किबला ने की।जलसे में फर्रुखाबाद के मशहूर शायर शकील आरफी को शायरे अहलेबैत का अवार्ड दिया गया।जलसे का संचालन शाहिद फर्रुखाबादी व जलसे की अध्यक्षता मौलाना इमरान हबीबी ने की।कारी ज़ाकिर की केरत से शुरू हुए इस जलसे में शज़र मकनपुरी,शकील आरफी,अफज़ल इलाहाबादी,सय्यद अखज़र अली, शमशो कमर कलकत्त्तवी सहित तमाम शायरों ने कलाम पेश किया।जलसे का समापन मुल्क में अमनो शांति की दुआ के साथ खत्म किया गया। कांफेंस के समापन पर हाजी मोहम्मद इमरान ने जिला प्रशासन के सहयोग की सराहना करते हुए आभार प्रकट किया।








