शराबी पति ने शराब के लिए रुपए नही देने पर पत्नी को उतार दिया मौत के घाट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

मोहब्बतपुर पइंसा कोतवाली क्षेत्र के कुड्रावी गांव में शनिवार की सुबह एक शराबी पति ने पत्नी की कुकर से पीट-पीटकर हत्या कर दिया। घटना के बाद वह मौके से भाग खडा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे लेकर विधिक कार्यवाई शुरू कर दिया है। परिजनों की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू कर दिया है।

ग्राम पंचायत कुड्रावी निवासी मिठाई लाल पटेल जो खेती किसानी कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता है। उसका बेटा पताली पटेल जो शराब पीने का लती है। रोज की भांति शनिवार की सुबह भी वह शराब पीने के लिए पत्नी मीना देवी (32) से पैसों की मांग किया। पत्नी ने पैसे न होने की बात कह कर इंकार कर दिया। जिससे आक्रोशित पति उसे गाली गलौच करने लगा। पत्नी ने उसके इस कृत्य का विरोध किया। जिससे तमतमाए पति ने पास में रखे 5 लीटर के कुकर को उठाकर लगातार कई वार पत्नी पर कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिरकर तडपने लगी। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके से भाग खडा हुआ। मीना देवी का मायका कोखराज के परसखी गांव है। जिसकी शादी 12 वर्ष पहले हुई थी। इस दौरान उसके दो पुत्र एवं एक पुत्री है। घटना के बाद पति सहित घर के सभी सदस्य मौके से फरार हो गए है। परिजनों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

कोतवाली मोहब्बतपुर पइंसा रमाशंकर सरोज ने बताया, घटना की जानकारी पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाई शुरू कर दी गई। परिजनों ने बताया परिवारिक विवाद से आक्रोशित पति ने ही पत्नी की कुकर से मारकर हत्या कर दिया है। पति के खिलाफ केसदर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें