बनियान और गमछा लपेट दरोगा जी सुन रहे जनता की फरियाद, वीडियो वायरल के बाद ASP ने दिए जांच के निर्देश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी जिले में एक दरोगा ने अनुशासनहीनता की सारे हदे पर कर दी है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है दरोगा बनियान और गमछा लपेटे हुए फरियाद सुनते नजर आ रहे है वही वीडियो में तीन महिलाएं बैठी नजर आ रही है. बताया जा रहा है कि महिलाएं किसी बात को लेकर सिंघिया चौकी पहुची थी जहा चौकी इंचार्ज बनियान और गमछा लपेटकर लोगों की फरियाद सुन रहे थे. किसी ने अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया वीडियो वायरल होते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया है. वायरल वीडियो पिछले हफ्ते का बताया जा रहा है, आज सोमवार से सोशल मीडिया में जमकर वायरल है. वायरल वीडियो 3 नवंबर का बताया जा रहा है.

मामला कोखराज़ थाना क्षेत्र के सिंघिया चौकी का है। बताया जा रहा है कि बालक मऊ गाँव में कुछ घरेलू विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर महिलाएं सिंघिया चौकी गयी हुई थी। आरोप है कि चौकी इंचार्ज राम नारायण सोनकर महिलाओं के सामने बनियान व गमछा लपेट कर आ गए। और अपने ऑफिस की कुर्सी पर बैठकर महिलाओं से बातचीत करने लगें . हालांकि महिलाएं ऐसी हालत में चौकी इंचार्ज को देख कर हिचकिचाई। लेकिन मरता क्या न करता, मजबूरी में उन्होंने अपनी फरियाद चौकी इंचार्ज से बताई। इस दौरान किसी ने इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जो सोशल में बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग यही कह रहे है कि एक तरफ उत्तर। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ महिलाओं के लिए अलग से महिला हेल्फ़ डेक्स बनवा रहे है ताकि बिना किसी हिचक वो अपनी समस्या बता सके। लेकिन पुलिस विभाग अपनी हरकतों से बाज नही आ रहे है।

वही पूरे मामले में अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर ने वायरल वीडियो को सज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए है और ASP का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाही की जाएगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें