कौशाम्बी
संदीपनघाट थाना अंतर्गत एक गांव की महिला मूरतगंज बाजार से ज्वैलरी की दुकान से करीब 40,000/- रुपये कीमत की ज्वैलरी (पीली धातु) खरीद कर अपने घर जा रही थी। महिला के द्वारा खरीदी गई ज्वैलरी आटो पर छूट गया और महिला आटो से उतरकर घर चली गई। घर आकर देखा तो महिला की ज्वैलरी मौके पर नही मिली तब उसके होश उड़ गए। हैरान परेशान महिला संदीपन घाट थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत दर्ज कर संदीपन घाट थाना पुलिस गहन जांच में जुट गई। इसी दौरान सांदीपनघाट थाना के पुलिस हेड का0 रविन्द्रनाथ द्वारा आपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की मदद से ऑटो को खोजकर महिला का खोया हुआ सामान बरामद किया और सकुशल महिला के हांथ में सुपुर्द किया गया। महिला अपनी ज्वैलरी पाकर संदीपन घाट थाना पुलिस की सराहना की है।
Author: Up Head Line
Post Views: 29





