अतीक के करीबी रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख की 19 करोड़ की संपत्ति हुई कुर्क

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अतीक के करीबी रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख की 19 करोड़ की संपत्ति हुई कुर्क

माफिया अतीक अहमद के करीबी रहे मूरतगंज ब्लॉक के पूर्व प्रमुख मोहम्मद साउद व उसके भाई फ़ैज़ अहमद की संपत्ति प्रशासन ने कुर्क कर ली है प्रशासन द्वारा बताया गया कि 19 करोड़ 30 लाख रुपए की संपत्ति कुर्क की गई है। इसमें 17 करोड़ 73 लख रुपए कीमत की जमीन,ईंट भट्ठा व आलीशान बंगला भी शामिल है।

संदीपन घाट थाना क्षेत्र के लोहार गांव के निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख साउद के खिलाफ जिले व अन्य शहरों में 16 मुकदमे दर्ज हैं मोहम्मद साउद मूरतगंज ब्लॉक का ब्लॉक प्रमुख रह चुका है माफिया अतीक अहमद के करीबायों में शामिल था मोहम्मद साउद के खिलाफ शासन स्तर से शिकंजा कसा गया तो जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दिया डीएम सुजीत कुमार के निर्देश पर साउद की संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई शुरू हुई थी।

एसडीम चायल सौम्य मिश्रा सीओ चायल योगेन्द्र कृष्ण नारायण वह संदीपन घाट के आइसो मुनेश चौबे ऐसो चरवा विनोद सिंह भारी फोर्स के साथ मोहम्मद साउद के घर पहुंचे थेम घर में खड़े एक करोड़ 56 लाख 15 हजार रुपए कीमत के वाहन, कार, बाइक आदि को कुर्क किया गया इसके बाद सुखदा, सिकंदरपुर बजहा, बसेड़ी कछार व मंहगांव कछार लोहरा की जमीनों को कुर्क किया गया है।

पूर्व ब्लाक प्रमुख का आलीशान बांग्ला व ईंट भट्ठा भी कुर्क करते हुए वहां प्रशासन ने अपना बोर्ड लगा दिया हैं। इस कार्रवाई को लेकर इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि पूर्व ब्लाक प्रमुख मोहम्मद साउद माफीया अतीक अहमद का करीबी था। और जुर्म की दुनिया में रहा है इसके खिलाफ जिले में कई मुकदमे दर्ज हैं शासन द्वारा अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है जो भी अपराधी है उनके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें