कौशांबी
कौशांबी मे पुलिस अफसर पर बैड टच का आरोप लगाकर मुकरने वाले वाली महिला एक बार फिर सुर्ख़ियो मे है। करारी पुलिस ने महिला समेत उसके भाई व एक अन्य युवक पर गिरोहबंद क्रिया कलाप अधिनियम (गैगेस्टर) के तहत केस दर्ज किया है। दर्ज मुकद्दमे मे महिला के भाई को गैंग का लीडर एवं महिला व एक अन्य युवक को सदस्य बताया गई। थाना प्रभारी के मुताबिक दर्ज मुक़द्दमे मे गिरोह के 3 आपराधिक इतिहास सामने आए है। जिसमे बदमाशो ने साजिस कर 2 लोगो से धन उगाई की है।
करारी थाना पुलिस के रजिस्टर मे दर्ज मुक़द्दमे की तहरीर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राम ने दी है। तहरीर मे लिखा गया है कि… प्रधान लेखक थाना करारी को अवगत कराना है कि अभियुक्त शंकर लाल पुत्र स्व भीमसेन निवासी मवई कला थाना मऊ जिला चित्रकूट व अभियुक्त मिथुन कुमार पुत्र रोशन लाल निवासी नन्दौली थाना सराय अकिल व अभियुक्त रानी देवी पत्नी राकेश कुमार निवासी सचवारा थाना करारी का एक संगठित गिरोह है। इस गैंग का गैंग लीडर शंकर लाल है। इसके सक्रिय सदस्य मिथुन कुमार व रानी देवी है। जो स्वयं तथा अपने गिरोह के सक्रिय सदस्यों के साथ मिलकर अपने तथा अपने गिरोह के सदस्यों के आर्थिक भौतिक दुनियाबी लाभ के लिए आईपीसी के अध्याय 16,17 में वर्णित अपराधों को करने में अभस्त अपराधी हैं। इस गैंग लीडर के बहन रानी देवी सक्रिय सदस्य द्वारा अपने नाबालिक लड़के (अमित कुमार उर्फ श्याम (8)) को रणनीति बनाकर आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से योजना के तहत 16 अगस्त 2023 को गायब कर दिया। जिसका सक्रिय सदस्य द्वारा 18 अगस्त 2023 को थाना स्थानीय पर क्राइम नंबर 193/23 मे धारा 363 का मुकदमा अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया गया। इस गिरोह में जनता के लोगों से धन उगाही किया। जिसमें विवेचनात्मक कार्रवाई से गैंग लीडर व सदस्यों के विरुद्ध क्राइम नंबर 193/23 धारा 363 से धारा 364ए/194 आईपीसी में तरमीम किया गया। आरोप साबित होने पर आरोप पत्र न्यायालय को भेज दिया गया। गैंग लीडर व गैंग के सदस्यों द्वारा गिरोह बनाकर संजय कुमार के ऊपर बच्चे का गायब करने का आरोप लगाकर 1 लाख रुपये की मांग करते हुए, न देने पर डंपर चढ़ावा कर करने की धमकी दी गई। जिसमें 10,000 रुपए प्राप्त किया। जिसका थाना स्थानीय पर क्राइम नंबर 207/23 मे धारा 386 का केस दर्ज है। जिसका आरोप साबित होने पर आरोप पत्र न्यायालय को प्रेषित कर दिया गया। इसके अलावा इंद्र कुमार यादव उर्फ टिल्लू यादव से जान से मारने की धमकी देते हुए 50,000 की मांग की गई। जिसमें इंद्र कुमार यादव से 15,000 रुपये प्राप्त किया गया। जिसका थाना स्थानीय में क्राइम नंबर 208/23 धारा 389 में मुकदमा दर्ज है।
थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राम ने बताया, गिरोह के क्रियाकलाप को देखते हुए समाज में भय एवं आतंक व्याप्त है। इनका जनहित में स्वतंत्र रहना उचित नहीं है। जिसके चलते पुलिस ने गिरोहबंद अधिनियम की धारा 2ख की उपधारा 1 से लेकर 25 में वर्णित अपराध कार्य करना पाया है। इस गैंग के खिलाफ थाना पुलिस ने गैंगस्टर की धारा 2/3 के तहत केस दर्ज कर उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित की गई है। —कौन है महिला रानी देवीकरारी थाना क्षेत्र के सचवारा गाव की रहने वाली एक गरीब की महिला रानी देवी ने जून 19,2023 को जिला पुलिस के अफसर पर दुर्व्यवहार व बैड टच का आरोप लगा कर सोशल मीडिया की सुर्खियां बन गई थी। आरोप लगाने के अगले दिन महिला रानी देवी पुलिस लाइन मे मीडिया के सामने आकार आने आरोप से मुकर गई। उसने एसपी आवास मे नौकरी से हटाये जाने का गुस्सा बता कर मामले मे खुद की गलती को कबूल किया।
पुलिस अफसर पर लगे आरोप के बाबत प्रयागराज के एडीजी भानु भास्कर ने पुलिस अफसर पर जांच आईजी प्रयागराज की अध्यक्षता मे एसपी चित्रकूट व प्रतापगढ़ की सीडीओ को सदस्य नामित कर जांच कराई। जांच रिपोर्ट मे आरोप क्या साबित हुए इसका खुलासा पुलिस अफसरो ने जनता के बीच नहीं किया, लेकिन रिपोर्ट शासन को भेज दी गई। इस दौरान पुलिस अधिकारी लगातार अपने पद पर बने हुए है।
पुलिस सूत्रो के मुताबिक महिला रानी देवी एसपी आवास मे पुलिस अफसर की माँ की देखभाल के लिए बिना किसी पुलिस वेरिफिकेशन के लगाई गई थी। महिला को अफसर के आवास मे नौकरी दिलाने वाले फलोवर पर भी कार्यवाही करते हुए आवास ने अन्यत्र तैनात कर दिया गया है।






