मिशन शक्ति फेज-04 (शक्ति दीदी अभियान) के तहत बढ़ाया जा रहा महिलाओं एवं बालिकाओं में आत्मविश्वास

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी। शासन के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाने एवं जागरुक करने हेतु मंगलवार को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-04 ( शक्ति दीदी अभियान ) के तहत निकाली जा रही रैली को अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन प्रयागराज, पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र प्रयागराज एवं जिलाधिकारी कौशाम्बी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जागरुकता रैली पुलिस ऑफिस कौशाम्बी से प्रारंभ होकर मंझनपुर चौराहा से कस्बे में होती हुई रोडवेज बस स्टैंड एवं ओसा चौराहा से होकर समदा चौराहा पर जाकर समाप्त हुई ।

रैली में एंटी रोमियो स्कवाड टीम व कॉलेज/विद्यालय की छात्राओं, बालिकाओं, स्पोर्ट स्टेडियम की बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी, अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी एवं अन्य पुलिस/प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
मिशन शक्ति फेज-04 के विशेष अभियान ( शक्ति दीदी ) के तहत थानों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों,समस्त थानों पर गठित महिला सुऱक्षा विशेष दल द्वारा गाँवों में जन चौपाल लगाकर व बस स्टैंड/बाजार/गांव/कस्बा/स्कूल/कालेज/सार्वजनिक एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर बालिकाओं/ महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक करते हुए शक्ति दीदी के रुप में महिलाओं/बालिकाओं से जुड़ कर उन्हे सशक्त एवं जागरूक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। शक्ति दीदी अभियान के तहत महिलाओं/ बालिकाओं को शासन/यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित विभिन्न सेवाएं जैसे- विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने अपने सीयूजी नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया जा रहा है। महिलाओ एवं बालिकाओं से वार्ता कर उनके अन्दर आत्मविश्वास को बढाने का प्रयत्न किया जा रहा है।

 

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें