कौशाम्बी में तैनात दो इंस्पेक्टर बने सीओ,एक को प्रयागराज तो एक को अयोध्या में मिली तैनाती

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी में तैनात दो इंस्पेक्टर बने सीओ,एक को प्रयागराज तो एक को अयोध्या में मिली तैनाती,

उत्तर प्रदेश शासन ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों एवम पटल पर तैनात इंस्पेक्टर का प्रमोशन कर उन्हे सीओ बनाया है,प्रदेश के 110 इंस्पेक्टर को सीओ पद पर प्रमोशन मिला है,जिसमे से कौशाम्बी जनपद में तैनात दो इंस्पेक्टर भी शामिल है जिन्हे सीओ के पद पर प्रमोशन मिला है।

कौशाम्बी जनपद में तैनात इंस्पेक्टर एहतेशामुद्दीन सिद्दीकी एवम इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह का शासन ने प्रमोशन कर उन्हे सीओ बनाया है।एहतेशामुदीन सिद्दीकी को CBCID प्रयागराज में तैनाती मिली है वही इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह को अयोध्या का सीओ बनाया गया है।

जनपद के दो इंस्पेक्टर के प्रमोशन के बाद सीओ बनने के बाद विभाग में खुशी की लहर है,एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव सहित सभी पुलिस के अधिकारियों एवम कर्मचारियों ने दोनो इंस्पेक्टर को बधाई दी है।

यूपी में इंस्पेक्टर से सीओ बने 110 पुलिस अफसरों को मिली नई तैनाती।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें