ठेकेदार शकील ने ट्रेन के आगे खड़े होकर लगाया था मौत को गले,पुलिस ने जुटाए साक्ष्य,जल्द होगा खुलासा,

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

प्रतापगढ़ के ठेकेदार शकील ने ट्रेन के आगे खड़े होकर लगाया था मौत को गले,पुलिस ने जुटाए साक्ष्य,जल्द होगा खुलासा,

कौशाम्बी जिले में दो दिन पहले रेलवे लाइन पर प्रतापगढ़ के ठेकेदार शकील का शव रक्तरंजित अवस्था में मिला था,मृतक के जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान प्रतापगढ़ के जेठवारा के शकील के रूप।में हुई थी,पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनो ने शकील की हत्या कर शव को रेलवे लाइन पर रखने का आरोप बलरामपुर के पूर्व सांसद के दामाद पर लगाया था,जिसपर कोखराज थाना में गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

कोखराज थाना प्रभारी विनोद मौर्य ने अपनी टीम के साथ हाइवे के कई होटलों और कोखराज टोल प्लाजा के CCTV फुटेज के आधार पर और शकील के मोबाइल के सर्विलांस के आधार पर जांच की तो चौकाने वाले तथ्य सामने आए।थाना प्रभारी ने भरवारी रेलवे स्टेशन पर प्रथम सूचना देने वाले चित्रकूट से कानपुर इंटरसिटी ट्रेन के लोको पायलट से वार्ता की तो मामला पूरी तरह से साफ हो गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार ट्रेन के लोको पायलट ने बताया कि युवक अचानक से ट्रेन के आगे आकर खड़ा हो गया था और उसकी ट्रेन की टक्कर से मौत हो गई।जबकि युवक के साथ उस समय कोई भी नही दिखाई पड़ा।ट्रेन आने के बाद वह अचानक से आया और ट्रेन के आगे खड़ा हो गया,जिसकी सूचना उन्होंने वाकी टॉकी से रेलवे स्टेशन भरवारी और RPF को दी थी।

इस मामले में कोखराज थाना प्रभारी विनोद मौर्य का कहना है कि हत्या का मामला दर्ज किया गया था,जांच जारी है,कई साक्ष्य जुटाए गए है जिनके आधार पर युवक ने ट्रेन के आगे खड़े होकर आत्महत्या की थी,जांच और साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें