लखनऊ
हजरतगंज पुलिस ने महिला को होटल में लेजाकर रेप करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार। दवाइयों में नशीली दवा पिलाकर नशे की हालत में किया था रेप। आरोपी मयंक भानु सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार। डीसीपी सेंट्रल अर्पणा रजत कौशिक ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया खुलासा। डीसीपी अर्पणा रजत कौशिक का बयान। महिला बेसुध हालत में मिली थी। वो एक मुकदमे की पैरवी को लेकर लखनऊ आई थी। एक युवक से इसकी मुलाकात हुई। युवक होटल लेकर गया था। महिला बीमार थी दवा में नशीला प्रदार्थ पिलाया गया। जिसके बाद आरोपी युवक द्वारा रेप किया गया। महिला की शिकायत पर fir दर्ज की गई। कई टीम बनाई गई आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर। मामले में 100 से अधिक होटल सर्च किए गए। आरोपी के बारे में जानकारी मिली। युवक मयंक भानु सिंह, सीतापुर का निवासी है। हजरतगंज में मिला था महिला को। इसके मुकदमे में पैरवी को लेकर मदद का हवाला दिया था। मैनुवल इनपुट पर गिरफ्तारी की गई है। सीसीटीवी और तमाम साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तारी की गई है।








