डिप्टी सीएम ने किया दावा 2024 में बीजेपी यूपी में जीतेगी 80 सीट

सीएम ने किया दावा 2024 में बीजेपी यूपी में जीतेगी 80 सीटयूपी के कौशांबी में सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का आगमन हुआ। पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की बैठक किया। जिसमे लोकसभा 2024 की तैयारियों पर चर्चा की गई। इसके बाद वह सीधे मंझनपुर जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार पहुंचे। यहां पर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक परियोजना की समीक्षा किया। साथ ही अफसरों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। शिथिलता बरतने वाले अफसरों को चेतावनी देते हुए कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया।

मीडिया से रूबरू होते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दिया। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मोहहिदीनपुर गौस गांव में हुए तिहरे हत्याकांड पर दुःख प्रकट किया। तीन वर्ष तक एक तहसील में लेखपाल, थाना क्षेत्र में दरोगा, सिपाही एवं ग्राम पंचायत सचिव की तैनाती है तो उनका स्थानांतरण किया जाए। ताकि घटनाओं को रोकने में मदद मिले। 2024 लोकसभा का चुनाव को देखते हुए प्रदेश की 80 सीटों पर जीत का दावा किया। अखिलेश यादव के ट्विट बिहार में जातिगत जनगणना में बिहार को बधाई दी है और बीजेपी घबराई हुई है। इस पर उन्होंने कहा कि भाजपा नहीं घबराई है, घबराया विपक्ष है। उनको मालूम है उनके भ्रष्टाचार की जांच पूरी हो चुकी है। उनको मालूम हो गया है कि उन्हें सजा जरूर मिलेगी। इसलिए जातिगत जनगणना तो 2024 का शिगूफा है। इसके अलावा कुछ भी नहीं है। जब सत्ता में थे तो जिन जातियों गणना और जिन जातियों की बात कर रहे हैं। यह सब बात कर रहे हैं। उसे समय न कांग्रेस के राहुल गांधी को याद आया था, और नाश्ता की अखिलेश यादव को याद आया था। नीतीश कुमार तो अभी भी मुख्यमंत्री हैं। जिसकी संख्या जितनी है उसको उतना हिस्सा दे दें। तब बात करें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More