डीएम संजय कुमार सिंह ने जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद के साथ गांव बसेली , ब्लॉक बढ़पुर के गौ आश्रय स्थल पर स्वच्छता ही सेवा के साथ साथ की गौ सेवा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फर्रुखाबाद/फतेहगढ़

प्रधानमंत्री जी के आव्हान ” स्वच्छता ही सेवा ” के अंतर्गत आज जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद के साथ गांव बसेली , ब्लॉक बढ़पुर के गौ आश्रय स्थल पर स्वच्छता ही सेवा के साथ साथ की गौ सेवा । बताते चले कि जेल बंदियों द्वारा प्रयोग में लाए जाने के बाद फटे पुराने कंबलों से काऊ कोट का निर्माण कराया जाता है। ये अनोखी पहल जेल अधीक्षक भीमसन मुकुंद द्वारा कौशांबी जेल में आरंभ की गई थी जिसका उल्लेख माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा मन की बात कार्यक्रम के 72 वे एपिसोड में दिनांक 27.12.2020 को किया गया था तब से माननीय प्रधान मंत्री की प्रेरणा से जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद निरंतर जेल के फटे पुराने कंबलों को सिलवाकर काऊ कोट बनवा कर एक अनोखी गौसेवा कर रहे । विगत वर्ष भी 2 अक्टूबर को यकूतगंज की गौशाला में जिलाधिकारी महोदय के साथ गौ सेवा की गई थी । माननीय प्रधानमंत्री जी के मन की बात@100 कार्यक्रम के अवसर पर जेल अधीक्षक को नई दिल्ली में एवम राज्य स्तर राजभवन में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था । प्रधान मंत्री जी के मन की बात @100 कार्यक्रम के उपलक्ष्य में जारी की गई काफी टेबिल बुक में भी जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद की गौसेवा की स्टोरी प्रकाशित करते हुए यकुतगंज की गौशाला में की गई गौसेवा को स्थान प्रदान किया गया है ।  संजय कुमार सिंह जिलाधिकारी द्वारा जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद को जनपद की समस्त गौशाला में रह रहे गौवंश के लिए काऊ कोट बनाने के लिए निर्देशित किया । जिला पूर्ति अधिकारी को भी निर्देशित किया की जनपद की समस्त गौ आश्रय स्थल की गायों के लिए सर्दी से बचाने के लिए जुट की फटी पुरानी बोरियों परदे बनाने के लिए अधिक अधिक मात्रा में बोरियां जेल अधीक्षक को उपलब्ध कराए जिससे सर्दी से पूर्व ही गौवंश को सर्दी से बचाव के लिए गौशाला के जुट परदे बन कर तैयार हो जाए । जिलाधिकारी द्वारा खंड विकास अधिकारी , ग्राम्य विकास अधिकारी , उप मुख्य पशुधन अधिकारी को भी निर्देशित किया गया कि जेल अधीक्षक के सहयोग से सर्दी पूर्व ही जनपद की समस्त गौशाला में रह रहे गौवंशो के लिए सर्दी से बचाव हेतु काऊ कोट लेकर गायों हर हाल में सर्दी से बचाया जाए । किसी भी गौ वंश को सर्दी से कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए । श्री संजय कुमार सिंह जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद द्वारा की जा रही गौ सेवा की सराहना की गई

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें