रिद्धि सिद्धि ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के सभी संस्थाओं में मनाई गई महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

भरवारी स्थित कौशांबी प्रेसीडेंसी स्कूल एंड कॉलेज एवं N.D.Convent स्कूल एंड कॉलेज में आज अहिंसा के पुजारी एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा जय जवान जय किसान का नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करके उनको नमन किया गया संस्थान के सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने भारतवर्ष की इन महान हस्तियों को नमन किया और स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने सफाई व्यवस्था में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपना श्रमदान दिया संस्थान के अध्यक्ष ,पूर्व विधायक चायल माननीय संजय कुमार गुप्ता जी ने अपने संदेश में बताया कि हर साल देश में 2 अक्टूबर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है गांधी जी भारत के स्वाधीनता आंदोलन के प्रमुख चेहरे थे सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में आज महात्मा गांधी को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में गांधी जी की महत्वपूर्ण भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती को पूरा देश राष्ट्रीय पर्व के तौर पर मनाता है गांधी जयंती हमें बापू के आदर्शों की याद दिलाती है आजीवन अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलने वाले बाबू ने संपूर्ण मानव जाति को न सिर्फ मानवता का पाठ पढ़ाया बल्कि जिंदगी जीने का सही तरीका भी सिखाया वही लाल बहादुर शास्त्री जो एक सामान्य परिवार में पैदा हुए और जब वह देश के प्रधानमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर पहुंचे तब भी वह सामान्य ही बने रहे उन्होंने रेलवे और परिवहन मंत्री, वाणिज्य और उद्योग मंत्री के रूप में भी कार्य किया और लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान नारा देकर के जवानों और किसानों का मनोबल बढ़ाने का काम भी किया था…
इस अवसर पर संस्थान की डायरेक्टर श्रीमती सीमा पवार जी, डिप्टी डायरेक्टर डॉक्टर मयंक मिश्रा जी, दीपक खरवार जी, शैलेंद्र सिंह जी, नितेश जी, रणजीत सिंह जी, सचिन त्रिपाठी जी ,नारायण जी, मधुबन जी, सौरभ सिंह जी, शशांक श्रीवास्तव जी आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे…

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें