कौशांबी
अपर जिलाधिकारी जयचंद्र पाण्डेय अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के पश्चात हुए सेवानिवृत्त
एडीएम जयचंद्र पाण्डेय का जनपद में 02 वर्ष 16 दिन का रहा कार्यकाल
अधिकारियों व कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त हुए एडीएम जयचन्द्र पाण्डेय को फूलों की माला एवं उपहार सप्रेम भेंट कर किया विदाई
अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) के पद पर कार्यरत जयचन्द्र पाण्डेय आज शनिवार को अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के पश्चात सेवानिवृत्त हुए।
उदयन सभागार में आयोजित विदाई समारोह में जनपद के अधिकारियों/कर्मचारियों ने जयचन्द्र पाण्डेय को फूलों की माला एवं उपहार सप्रेम भेंट कर विदाई किया।
कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी मंझनपुर आकाश सिंह, उप जिलाधिकारी सिराथू सौम्य मिश्र, उप जिलाधिकारीगण प्रबुद्ध सिंह व राहुल देव भट्ट, ए0आई0जी0 स्टाम्प, नायब तहसीलदार अंकिता पाठक,अंगद सिंह सहित वासुदेव त्रिपाठी मौजूद रहे।






