फतेहगढ़

जिला कारागार फतेहगढ़ में विराजमान श्री गणपति बप्पा मोरिया को विधि विधान से बैंड बाजे के साथ बंदियों द्वारा नृत्य गान करके विदाई दी गई । जेल के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा श्री गणेश विसर्जन यज्ञ का आयोजन किया । सभी अधिकारियों बंदियों ने यज्ञ में भाग लिया । पूर्ण आहुति जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद द्वारा दी गई । बंदियों ने गणेश विसर्जन की प्रत्येक बैरक अहाते में बैंड बाजा के साथ शोभायात्रा निकाली गई । पंडित उमेश मिश्रा द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करवाई गई । विजय यादव बंदी द्वारा गणेश वंदना के बहुत ही सुंदर भजन प्रस्तुत किए गए । बंदी अमन , ऋषि पाल, अजय, धर्मेंद्र, सुनील, जितेंद्र , गेशु, जाकिर, नागेंद्र , मान सिंह, पवन ने गणेश वंदना मंडली में प्रतिभाग किया । जेलर अखिलेश कुमार , डिप्टी जेलर मुकेश गौड़, अवनीश कुमार, सरोज देवी , कृष्णा कुमारी ने पूजा अर्चना की । कारापाल अखिलेश कुमार ने महिला बैरक में रखी गणेश मूर्ति का भी विसर्जन विधि विधान से करवाया । जेल अधीक्षक ने बताया की सनातन धर्म के अनुसार पूजा पाठ से इंसान अपनी संस्कृति और धर्म से जुड़ा रहता है । जेल में निरुद्ध बंदियों को हिंदू संस्कृति और धर्म से जोड़े रखने के लिए ही समय समय पर जेल में धार्मिक आयोजन किए जाते है ।








