राष्ट्रीय पोषण माह के तहत अन्नप्राशन कार्य क्रम का आयोजन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

*प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने विकलांग को दिव्यांग,कुपोषण को पोषण,अभी संसद में एक विधेयक लागू हुआ जिसे नारी वंदन विधेयक नाम दिया गया*

सरकार द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह अभियान के तहत 1 से 30 सितंबर तक प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और जिला स्तर पर पोषण माह कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है उसी के परिप्रेक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने नगर पंचायत दारा नगर कड़ा धाम म्योहरा में आयोजित कार्यक्रम में अन्नप्राशन एवम गर्भवती महिलाओं को पोषाहार प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का विस्तार से बखान किया है उन्होंने बताया प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने विकलांग को दिव्यांग,कुपोषण को पोषण,अभी संसद में एक विधेयक लागू हुआ जिसे नारी वंदन विधेयक नाम दिया गया इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में जन्मे तमाम बच्चो का अन्नप्राशन किया । इस कार्यक्रम में पोषण अभियान और पोषण माह का महत्व बताते हुए बताया गया कि अन्नप्राशन संस्कार छठे या सातवें माह में किया जाता है छठे या सातवें माह के बाद शिशु को मां के दूध के साथ बेहतर पोषण के लिए ऊपरी आहार देना शुरू किया जाता है।6 माह तक शिशु को केवल मां का दूध दिया जाता है 6 माह पश्चात शिशु का विकास तेज गति से होता है और उसे अधिक पोषण की आवश्यकता होती है इसलिए शिष्य को ऊपरी आहार देना जरूरी होता है। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने तमाम गर्भवती महिलाओं को पोषाहार प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया है इस मौके पर उपमुखमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मीडिया प्रभारी भोले शंकर कुशवाहा, भारतीय जनता पार्टी के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता, महिलाएं किशोरियां,आंगनवाड़ी सेविका व सहायिका मौजूद रहे हैं।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें