मंझनपुर में बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है गणेश महोत्सव

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंझनपुर नगर पालिका के नेहरू नगर स्थित शिव मंदिर में श्री सिद्धिविनायक कमेटी के नवयुवक गणेश महोत्सव मनाने में लगे

*कौशांबी* पूरे जनपद के साथ-साथ मंझनपुर नगर पालिका के नेहरू नगर स्थित शिव मंदिर में श्री सिद्धिविनायक कमेटी द्वारा गणेश उत्सव का कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है मोहल्ले के नवयुवकों द्वारा भाद्रपद शुक्ल पक्ष मास की चतुर्थी तिथि को भब्य गणेश प्रतिमा स्थापित कर वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ गणेश पूजन शुरू किया गया है प्रतिदिन सुबह शाम आरती पूजन भजन भक्ति कीर्तन के साथ देर रात तक मोहल्ले की महिलाएं गणेश पूजा और कीर्तन भजन में लीन रहती है गणेश महोत्सव के दौरान भक्तों द्वारा प्रतिदिन भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया जा रहा है

गणपति बप्प्पा मोरया के जयकारों से कई जगह मूर्ति स्थापना संग पूजा-अर्चना शुरू हो गई मूर्ति स्थापना से दस दिनों तक सभी भक्त गजानन के रंग में डूबे रहेंगे महोत्सव के पहले दिन जिले के विभिन्न कस्बो में तमाम मूर्ति की स्थापना हुई गणेश आयोजन मंडल में श्री सिद्धिविनायक कमेटी नेहरू नगर मंझनपुर के नवयुवक उज्ज्वल केशरवानी सत्यम मोदनवाल अर्जुन केशरवानी अंशित मोदनवाल विष्णु केशरवानी श्याम जी मोदनवाल आयुष केशरवानी हरषु केशरवानी अंकित मोदनवाल छेद्दु केशरवानी सहित तमाम नवयुवक बड़े उत्साह और उमंग के साथ गणेश महोत्सव मनाने में लगे हैं।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें