ट्रिपल मर्डर कांड: सिर्फ दो सिपाही लाइन हाजिर

कौशांबी

ट्रिपल मर्डर कांड की घटना में मंगलवार देर शाम एसपी ने कार्रवाई करते हुए मोहिद्दीनपुर गौस गांव में तैनात हलका सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने बताया कि गांव संदीपन घाट थाना के दो सिपाही अजय कुमार और विनोद कुमार को प्रथम दृष्टया लापरवाह मानते हुए लाइन हाजिर किया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए जांच की जा रही है।
बता दें कि मोहिद्दीनपुर गौस (पंडा चौराहा) गांव में जमीन विवाद को लेकर गुरुवार की रात विवादित जमीन पर झोपड़ी डाल कर सो रहे होरी लाल के साथ गर्भवती बेटी बृजकली व दामाद शिवसरन की कातिलों ने गोलीमार कर हत्या कर दिया था। हत्या के बाद उग्र हुए लोगों ने गांव में जमकर तोडफोड़, आगजनी, गोलीबारी करते हुए बवाल खड़ा कर दिया था। इस दौरान उपद्रवियों ने करीब एक दर्जर लोगों घर आग के हवाले कर दिया था। मंगलवार को पुलिस ने गांव के ही राम सिंह की तहरीर पर आगजनी, बलवा व गोलीबारी करने वाले 40 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। देर शाम एसपी कौशाम्बी ने उक्त गांव के हलका सिपाही विनोद कुमार और अजय कुमार को लाइन हाजिर कर दिया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More