मकान के दरवाजे की कुंडी तोड़ चोरों ने किया समान पार।

कौशाम्बी

करारी थाना क्षेत्र में चोरी का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है । आए दिन चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही।
करारी थाना क्षेत्र के बथुई गांव में बीती रात गांव के बाहर बने मकान के दरवाजे की कुंडी तोड़कर कर चोर सामान उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने की जांच।करारी थाना क्षेत्र के बथुई निवासी सरस्वती शरण का गांव में दो मकान है। एक मकान गांव के अंदर दूसरा मकान गांव के बाहर मलाका बथुई संपर्क मार्ग पर बना हुआ है। उस मकान में बिजली की सुविधा नहीं है गर्मी ज्यादा होने की वजह से सरस्वती शरण परिवार के साथ गांव में बने मकान में रुके हुए थे। बीती रात खाली मकान देखकर चोरों ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर मकान के अंदर रखा हुआ सारा सामान उठा ले गए। जब सुबह मकान मालिक आकर देखा तो दरवाजे की कुंडी टूटी हुई है, अंदर जाकर देखा तो घर में रखा सामान नहीं है। घर में रखा पीतल का दो हंडा, दो गगरा, तीन लोटा, दो कटोरा, सिलाई मशीन, मिक्सर, पारत व थाल लगभग पचास हजार कीमत का सामान चोरों ने किया पार। सरस्वती शरण ने दी अर्का महावीर पर पुलिस चौकी में चोरी होने की तहरीर।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More