धर्मराज मौर्य के भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर समर्थकों में उत्साह दागे गए पटाखे खिलाई गई मिठाई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी

सिराथू तहसील के ननसेनी गांव निवासी धर्मराज मौर्य को भारतीय जनता पार्टी ने कौशाम्बी जिलाध्यक्ष बनाया है जैसे ही इस बात की खबर उनके समर्थकों को मिली तो सोसल मीडिया में बधाई संदेश ट्रेंड करने लगा समर्थक एक दूसरे का मुंह मीठा करवाते हुए जमकर पटाखे दागे हैं नगर पंचायत अझुवा चेयरमैन शांती देवी कुशवाहा के आवास पर दर्जनों समर्थक एकत्र होकर धर्मराज मौर्य को बधाई देते हुए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को आभार प्रकट किया है वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश कुशवाहा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास अवधारणा पर चलने वाली पार्टी हैं अभी तक शीर्ष नेतृत्व ने इन्हे कौशांबी भाजपा उपाध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान का सदस्य बनाया था उन पदों का न्यायसंगत तौर पर निर्वहन किया। नगर निकाय चुनाव के समय इन्होंने जिले की नगर पालिका और नगर पंचायतों के चुनाव में जिले के पदाधिकारियों के साथ चुनाव जितवाने का जी तोड़ प्रयास किया था उसी का परिणाम रहा नगर पंचायत अझुवा ,सिराथू ,नगर पालिका मंझनपुर,नगर पालिका भरवारी में भारतीय जनता पार्टी ने परचम लहराया आज उनके 51 वें जन्म दिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उन्हें अपना जिला अध्यक्ष बनाया है इस मौके पर मौजूद भाजपा के पदाधिकारियों ने बताया कि धर्मराज मौर्य एक सरल स्वभाव के सज्जन व्यक्ति हैं कार्यकर्ताओं को यथोचित सम्मान दिलाने और सुख_दुख के सहयोगी हैं पार्टी में इनकी एक अलग बेदाग छवि है जनता के बीच अच्छी पकड़ है पार्टी की हरेक गतिविधि में शामिल रहते हैं। बताते चलें कि धर्मराज मौर्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के करीबी हैं धर्मराज मौर्य भारतीय जनता पार्टी में सन 1995_1996 में बतौर कार्यकर्ता शामिल हुए थे धर्मराज मौर्य राजनीति में नया नाम नहीं हैं उन्होंने अपने छात्र जीवन से राजनीति का ककहरा सीखना शुरू कर दिया इंटर की पढ़ाई पूरी करने के बाद संघ शिक्षा वर्ग सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज लखनऊ से 1987 में पूरा किया शिक्षा ग्रहण करते हुए समाज शास्त्र से परास्नातक किया। बचपन से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े रहे हैं जिलाध्यक्ष बनाए जाने की सूचना पर चेयरमैन के आवास पर कई दर्जन लोगो ने एक दूसरे को बधाई दी है इस अवसर पर प्रशांत केसरवानी ,शिव प्रताप मौर्य,गुड्डू दराना रंजीत केसरवानी,चुन्नू भाई,हीरालाल मौर्य,सत्येंद्र कुशवाहा,पंकज मौर्य,मोनी कुशवाहा,राजू मौर्य, ननका स्वर्णकार,रमेश केसरवानी,सुनील मौर्य,सोनू अग्रहरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे। धर्मराज मौर्य के भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर इसी तरह जिले के अन्य कस्बो में भी खुशी में पटाखे दागे गए हैं मिठाइयां बांटी गई है और धर्मराज मौर्य को बधाइयां दी गई है।

मंझनपुर में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बाटी और एक दूसरे को खिलाई बबलू गर्ग ने मंझनपुर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठे हुए थे जैसे ही जानकारी मिली वैसे ही मिठाई मंगाकर सभी कार्यकर्ताओं को खिलाया और खुशी का इजहार किया

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें