कौशाम्बी

आज नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नंबर 12 कृष्णा नगर के आंगनबाड़ी केंद्र में सरकार द्वारा चलाए जा रही योजना पोषण पखवारा में गोद भराई रस्म कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वार्ड नंबर 12 के पार्षद सूरज यादव के द्वारा तीन गर्भवती महिला श्रीमती मनीता देवी, गीता देवी, शोभा देवी की गोद भराई के रस्म में अरहर सहित पांच प्रकार की दाल, गुड, हरी सब्जी व फल वितरित कर रस्म को पूरा किया गया । सूरज यादव ने कहा की राज्य सरकार द्वारा पोषण पकवारा कार्यक्रम बेहद सराहनीय है इससे गर्भवती महिलाओं को सभी प्रकार के पोषक तत्व मिलता है इससे साथ-साथ जच्चा और बच्चा दोनो स्वस्थ रहते है कार्यक्रम में मुख्य रूप से आंगनबाड़ी कार्यकत्री अनीता वर्मा,अनीता दिवेदी, पुष्पा राय,आंगनबाड़ी सहायिका लालती देवी,लालती सरोज सहित अन्य महिलाए उपस्थित रही।
Author: Up Head Line
Post Views: 35






