सांसद की अध्यक्षता में ’’मेरी माटी, मेरा देश’’ कार्यक्रम के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद के सभी नगर पंचायतों एवं ब्लाकों के
कार्यालय परिसर में एक स्मृति चिन्ह् का कराया जायेंगा निर्माण-मा0 सांसद

मा0 सांसद श्री विनोद कुमार सोनकर की अध्यक्षता में उदयन सभागार में ’’मेरी माटी, मेरा देश’’ कार्यक्रम के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में मा0 सांसद ने कहा कि देश के मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रत्येक ग्राम पंचायत/ब्लाक/नगर पंचायतों, जनपद, प्रदेश एवं देश को एक प्रतीक चिन्ह् देने की सौगात रखी है। उन्होंने कहा कि देश ने विगत 15 दिन में कई कीर्तिमान स्थापित करने का कार्य किया है। यथा-चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चन्द्रयान की सफल लैडिंग एवं जी 20 का सफल का आयोजन किया गया। हमारा सौभाग्य है कि एक ऐसा प्रधानमंत्री मिले है, जिसके नेतृत्व में देश निरन्तर नये-नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। देश हम सभी का है, यह भाव सभी लोगों में होना चाहिए। देश के निर्माण में हम सभी को योगदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप लोगों के सहयोग से सांसद खेल स्पर्धा एवं कौशाम्बी महोत्सव का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इसी प्रकार ’’मेरी माटी, मेरा देश’’ कार्यक्रम का आयोजन इस प्रकार किया जाय कि इतिहास रच जाय। ’’मेरी माटी, मेरा देश’’ कार्यक्रम मनाने का उद्देश्य ग्राम/वार्ड/ब्लाक/नगर पंचायत/जनपद एवं प्रदेश व देश का उत्सव मनाना तथा वीर सपूतों/शहीदों को नमन करना है। कार्यक्रम उत्सव के रूप में मनाया जाय। भारतीय समाज उत्सव प्रेमी है। दुनिया की कोई संस्कृति ऐसी नहीं है, जहाॅ पर इतना तीज त्यौहार एवं उत्सव मनाया जाता हो।
मा0 सांसद ने कहा कि ग्राम पंचायतों में आयोजित हो रहे ’’मेरी माटी, मेरा देश’’ कार्यक्रम का नेतृत्व खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा किया जाय तथा कार्यक्रम में विभिन्न वर्गो की जन सहभागिता सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि अमृत कलश दिल्ली में वार मेमोरियल के बगल में चिन्हित स्थल पर स्थापित किया जायेंगा। उन्होंने उपस्थित अध्यक्ष नगर पंचायतों, ब्लाक प्रमुखों, खण्ड विकास अधिकारियों एवं ई0ओ0 से कहा कि देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद के सभी नगर पंचायतों एवं ब्लाकों के कार्यालय परिसर में चबूतरा बनाकर एक स्मृति चिन्ह् (सिंह स्तम्भ) का निर्माण 30 अक्टूबर 2023 तक कराया जाय। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय महत्व/एकता का कार्यक्रम है। स्मृति चिन्ह् स्थापित होने के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाय। उन्होंने कहा कि जनपद में अमृत सरोवरों तथा अन्य स्थानों पर 75-75 पौधे लगाये जाय, जिससे अमृत वन का निर्माण हो सकें। उन्होंने कहा कि जनपद के प्रत्येक ग्राम पंचायत में शिलाफलकम की स्थापना सुनिश्चित किया जाय।
मुख्य विकास अधिकारी डाॅ0 रवि किशोर त्रिवेदी ने’’मेरी माटी,मेरा देश’’ कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक ग्राम में महिला मंगलदल, युवक मंगल दल/ऑगनबाड़ी कार्यकत्री, ग्राम पंचायत के सदस्य आदि अन्य उत्साही स्वयंसेवी ग्रामीणजन के साथ जुलूस निकालकर गाँव के प्रत्येक घर से मुट्ठीभर मिट्टी अथवा चुटकी भर अक्षत (चावल) प्राप्त किया जायेंगा। ये जूलूस/टोलियाँ 11 सितम्बर से 30 सितम्बर, 2023 के मध्य नियत तिथि पर गाँव के प्रत्येक घर-घर जाकर संचयन करेंगी एवं शासकीय प्राथमिक विद्यालय अथवा ग्राम सचिवालय भवन में संग्रहण करेंगी। एक समारोह का आयोजन किया जायेगा, जिसमें ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, राशन कोटेदार, ग्राम स्तरीय समस्त कर्मी तथा अन्य समस्त स्थानीयजन उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम भव्य रूप से मनाया जायेगा, जिसमें स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कलाकारों द्वारा राष्ट्रभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं माटी-गीत की प्रस्तुति के साथ-साथ सम्बन्धित ग्राम पंचायतों के वीर शहीदों के परिवारजनों का सम्मान एवं पंचप्रण की शपथ दिलायी जायेंगी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री सुजीत कुमार, पूर्व विधायक श्री शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल एवं प्रतिनिधि अध्यक्ष जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सोनकर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें