सीडीओ ने जनपद स्तरीय तिलहन गोष्ठी कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

 

मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी ने डायट मैदान में आयोजित जनपद स्तरीय तिलहन गोष्ठी कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
मुख्य विकास अधिकारी ने गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए किसानों से कहा कि गेहूं और धान के अलावा तिलहन की फसल का भी उत्पादन करें तथा जिप्सम का प्रयोग करें, जिससे तिलहन फसल में सल्फर की अच्छी मात्रा हो सकें। उन्हांने “श्रीअन्न” (मोटा अनाज) की महत्ता बताते हुए कहा कि मोटा अनाज स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है, मोटा अनाज के उपयोग से हम लोग विभिन्न बीमारियों से बच सकतें हैं। उन्हांने कहा कि किसान भाई मोटा अनाज-ज्वार, बाजरा, कोदो एवं सावा आदि का भी उत्पादन करें।
उप कृषि निदेशक श्री सत्येन्द्र तिवारी ने कहा कि कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को किसानों तक पहुॅचाने के लिए निरन्तर कार्य किया जा रहा है।
जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार गौतम ने किसानों को विपरीत परिस्थिति में भी अपनी फसल का बचाव करने के उपायों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि किसान अपनी फसल का बीमा अवश्य करायें, जिससे विपरीत परिस्थिति में यदि फसल नष्ट होती है तो उसका लाभ मिल सकें। इस अवसर पर उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी मंझनपुर सिराथू तथा जिला कृषि रक्षा अधिकारी उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें