निलंबन की कार्रवाई पर बिफरे लेखपाल, किया प्रदर्शन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी

लेखपाल के निलंबन से खफा लेखपालों ने मंगलवार को सिराथू तहसील में प्रदर्शन किया और एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी की। एसडीएम व नायब तहसीलदार पर तानाशाही से काम करने व लिपिक से धन वसूली कराने का आरोप भी लगाया। लेखपालों की हड़ताल से मंगलवार को आए लोग मायूस होकर लौटे। इससे उनमें खासी नाराजगी रही।
सिराथू तहसील में तैनात लेखपाल विनोद कुमार मिश्रा व शिव शंकर पाल पर घरौनी के नाम पर वसूली करने व कोर्ट में झूठी रिपोर्ट पेश करने के लिए मामले में एसडीएम सौम्य मिश्रा ने निलंबित कर दिया है। इससे लेखपाल संघ खफा हो गया। लेखपालों की मंगलवार को तहसील में बैठक हुई। बैठक में लेखपालों ने कहा कि एसडीएम व नायब तहसीलदार मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं। तानाशाही रवैया अपनाकर लेखपालों का उत्पीड़न कर रहे हैं। इतना ही नहीं एक लिपिक के माध्यम से वसूली कराई जा रही है। पूरे प्रकरण को लेकर लेखपाल खासा आक्रोशित रहे। प्रदर्शन करने के साथ ही लेखपालों ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की। हड़ताल की वजह से तहसील आए लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तहसील का पूरा काम ठप पड़ा रहा। भूमि की पैमाइश, रिपोर्ट आदि नहीं लग सकी। इससे लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। वहीं, एसडीएम सौम्य मिश्र ने हड़ताल को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के नियमावली के विरूद्ध हड़ताल की है। हड़ताल करने वाले कर्मचारियों को नोटिस जारी करके उन्हें कड़ी चेतावनी जारी की गई है। किसी की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें