मुख्य विकास अधिकारी ने राजकीय आश्रम पद्यति विद्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

मुख्य विकास अधिकारी ने राजकीय आश्रम पद्यति विद्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

निरीक्षण में पायी गई कमियों को तत्काल ठीक कराने के दिये निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी ने आज राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, शेषा-करारी का आकस्मिक निरीक्षण किया।
मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा उपस्थित छात्रों से किसी भी प्रकार समस्या/परेशानी की जानकारी प्राप्त करने पर छात्रों ने अवगत कराया कि विद्यालय व छात्रावास के शौचालयों आदि की साफ-सफाई महीने में एक बार करायी जाती है तथा विगत कई महीनों से इण्टरनेट बाधित होने के कारण ऑनलाईन क्लासेज व कम्प्यूटर से पढ़ाई बाधित होती है। मीनू के अनुसार दिये गये भोजन की गुणवत्ता ठीक नहीं है, जिस पर उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दियें।
मुख्य विकास अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान विद्यालय प्रांगण की साफ-सफाई सामान्य, छात्रावास के कमरों का रख-रखाव संतोषजनक न पाये जाने व शौचालय के फर्श टूटे हुये एवं वाशबेसिंन की साफ-सफाई सामान्य पाये जाने तथा रसोई घर साफ-सुथरा नहीं पाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रतिदिन विद्यालय व छात्रावास की साफ-सफाई सुनिश्चित करायी जाय। इसके साथ ही उन्होंने इण्टरनेट अविलम्ब ठीक कराने तथा छात्रों को मीनू के अनुसार गुणवत्तायुक्त भोजन दिये जाने के निर्देश दियें।
निरीक्षण के दौरान राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रामसुख भारती सहित कुल 13 अध्यापक उपस्थित पाये गये।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें