जिले भर के तमाम खबर देखने के लिए लिंक पर किलिक करें

 

कौशाम्बी

मुख्यमंत्री द्वारा लोकभवन,लखनऊ में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों के साथ संवाद किया गया।
इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण उदयन सभागार में आयोजित समारोह में किया गया तथा उपस्थित लाभार्थियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने मुख्यमंत्री जी के सम्बोधन को सुना।

ज्ञात हो कि मुख्य विकास अधिकारी डाॅ0 रवि किशोर त्रिवेदी ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों सेे सम्वाद पर मिठाई एवं प्रतीक चेक प्रदान किया तथा रक्षाबंधन पर्व की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

*गंगा नहाने आए दो किशोर की गंगा में डूबने से हड़कंप*

कौशाम्बी। जिले में गंगा नहाने गए दो किशोर की गंगा नहाते समय गहरे पानी में डूबने की सूचना से हड़कंप मच गया। दोनों किशोर करारी थाना क्षेत्र के रहने वालें बताए जा रहे है। घटना की सूचना पर कोखराज थाना प्रभारी विनोद मौर्य पुलिस फोर्स के साथ संदीपन घाट पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनो किशोर को खोजने में जुटे हुए है।

ज्ञात हो कि घटना कोखराज थाना क्षेत्र के संदीपन गंगा घाट की है जहा करारी थाना क्षेत्र के दो किशोर सुनील सरोज 16 वर्ष और आशुतोष चतुर्वेदी 14 वर्ष गंगा नहाने संदीपन घाट आए हुए थे‌। गंगा नहाते समय अचानक दोनों गहरे पानी में चले गए। गंगा में दो किशोर के डूबने की सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से उनकी खोज में जुटी हुई है।

*पत्नी को ससुराल भेज कर घर वापस आ रहे बाइक सवार युवक की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत*

कौशाम्बी। जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। स्थानीय लोगो ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची कोखराज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई। वहीं घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ज्ञात हो कि घटना कोखराज थाना क्षेत्र के खोजवापुर गांव के पास की है जहां थाना क्षेत्र के अमहा निवासी अरविंद कुमार पटेल पुत्र रमेश पटेल अपनी पत्नी को रक्षाबंधन के लिए अपनी ससुराल खोजवापुर छोड़ने गया हुआ था। वह बाइक से वापस अपने घर जा रहा था। तभी अचानक एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर भागने लगा और अनियंत्रित होकर हाइवे के किनारे गहरे गड्ढे में चला गया और पलट गया। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार अरविंद सड़क पर गिरने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगो ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा जहा उसकी मौत हो गई।

*मंझनपुर कोतवाली में कंट्रोल रूम का हुआ उद्घाटन*

कौशाम्बी। अजुहा कस्बे के बाद मुख्यालय की हर गली व चौराहे पर तीसरी आंख से निगरानी शुरू कर दी है। मंगलवार को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के साथ नगर पालिका अध्यक्ष ने सदर कोतवाली में स्थापित डिजिटल वॉल (कंट्रोल रूम) का उद्घाटन किया।

ज्ञात हो कि जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने कहा कि त्रिनेत्र एप खाकी के लिए मददगार साबित होगा। इससे पुलिस को अपराधियों तक पहुंचने में आसानी मिलेगी। पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ऑपरेशन त्रिनेत्र से आमजनों को बेहतर सुरक्षा का वातावरण मिलेगा। इससे घटनाओं पर तत्काल विधिक कार्यवाही करने में सहायता मिलेगी। प्रमुख चौराहे, लिंक रोड, स्कूल, संस्थान, आदि स्थल सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से जुड़े हुए हैं। सभी कैमरे उच्च क्वालिटी और नाइट विजन से लैस हैं। नगर पालिका के सहयोग से जिला मुख्यालय में आपरेशन त्रिनेत्र सुचारू रूप से सक्रिय कर दिया गया है। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष वीरेन्द्र फौजी, अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर, सीओ सिटी अभिषेक सिंह, इंस्पेक्टर मंझनपुर संतोष शर्मा के साथ सीसीटीएनएस के जिम्मेदार मौजूद रहे।

*राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को किया नमन*

कौशाम्बी। काजीपुर स्थित विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में मेजर ध्यान चंद्र की जयंती व राष्ट्रीय खेल दिवस पर विविध खेलों का आयोजन किया गया। उत्थान संस्था के सचिव व विद्यालय प्रबंधक डा.केके तिवारी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने चक दे इंडिया का शानदार डांस करके हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद्र को श्रद्धांजलि दी।

ज्ञात हो कि राष्टीय खेल दिवस पर खेलों का मुख्य आकर्षण यूरो सेक्शन के बास्केट बॉल के रेड हाउस के विजेता रहे। एक से पांच तक की खो-खो में ब्ल्यू हाउस विजयी रहा। क्रिकेट में ग्रीन हाउस विनर रहा। वहीं छह से आठ में खो-खो विजेता ग्रीन हाउस रहा और क्रिकेट में रेड हाउस विजयी रहा। वहीं नौ से 12 में खो-खो की ग्रीन हाउस विजेता रही। जबकि ताइक्वांडो ग्रीन हाउस जीता। वालीबॉल में भी ग्रीन हाउस ही विजयी रहा। वरिष्ठ शिक्षक राकेश मालवीय और प्रधानाचार्य राहुल शुक्ल ने बच्चों को खेल दिवस की बधाई दी । इस मौके पर नकुल तिवारी, अभिषेक श्रीवास्तव, काजल, शाइस्ता, सुनीता दुबे, कुमार सौरभ, हबीब कौशेन, सोमनाथ पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

*डिब्बों का वजन घटाकर मिठाई की तौल करें दुकानदार*

कौशाम्बी। नगर पालिका परिषद भरवारी के एक निजी गेस्ट हाउस में मंगलवार को बाट-माप अधिकारियों ने जिले के व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि बाट-माट विभाग से व्यापारियों को दी जाने वाली 13 सेवाएं अब ऑनलाइन कर दी गई हैं।

ज्ञात हो कि भरवारी के एक निजी गेस्ट हाउस में मंगलवार दोपहर बाट-माप के सहायक नियंत्रक विधिक माप विज्ञान प्रयागराज मंडल के अरविंद कुमार यादव ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने व्यापारियों को बताया कि बाट-माप कार्यालय से सम्बंधित 13 तरह के सभी कार्य अब ऑनलाइन कर दिए गए हैं। इनमे बाट माप के विनिर्माता लाइसेंस निर्गमन, विक्रेता लाइसेंस निर्गमन आदि के संबंध में लीगल मेट्रोलाजी पोर्टल पर ऑनलाइन सेवाएं सीधे व्यापारी अपने पोर्टल से रजिस्टर कर अपने माप बाट यंत्रों का सत्यापन मूल्यांकन शुल्क ऑनलाइन जमा कर सकता है। यह भी बताया जनपद के सभी व्यापारी जो कि इलेक्ट्रॉनिक कांटे का इस्तेमाल अपनी दूकानों पर करते है वह समय से मोहर लगवाएं और कांटे के वजन के सापेक्ष का दस प्रतिशत बाट भी दुकानों पर रखें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More