महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी

कौशाम्बी

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में सर्वाइकल कैंसर विषय पर साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,लखनऊ द्वारा प्रस्तावित एक्शन प्लान के तहत एवं जनपद न्यायाधीश श्री ब्रजेश कुमार मिश्र के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कौशाम्बी के तत्वाधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कड़ा के सभागार में अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवेश चन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता मे सर्वाइकल कैंसर विषय पर साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं आशा बहुओं को डा0 सौम्या आनन्द द्वारा सर्वाइकल कैंसर तथा उसकी जांच के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक डा0 मो0 सऊद, डा0 सौम्या आनन्द, नायब तहसीलदार श्री विनय कुमार, एच0ई0ओ0 श्री प्रभाकर सिंह, बी0पी0एम0 श्री प्रदीप सिंह एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More