खुशबू की नगरी में पहुंची फतेहगढ़ जेल के खाने की खुशबू

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आज जिला कारागार फतेहगढ़ का सुभ्रांत कुमार शुक्ल , जिलाधिकारी, कन्नौज के दिशा निर्देश पर परवेज खान, प्रिंसिपल आईटीआई कन्नौज , संदीप कुमार , (एमआईएस) प्रबंधक ,कौशल विकास मिशन कन्नौज आदित्य मिश्रा निदेशक न्यू टेक एजुकेशन सोसायटी,कन्नौज, यदुनेश द्विवेदी, जिला समन्वयक, दी यूनिक एजुकेशन सोसायटी, कन्नौज के साथ, कारागार में एसएन साबत पुलिस महानिदेशक / महानिरीक्षक कारागार के दिशा निर्देशन , चित्रलेखा सिंह अपर महानिरीक्षक कारागार (प्रशासन) एवम श्री शिवहरी मीणा डीआईजी जेल के कुशल पर्यवेक्षण में, बन रहे एलईडी बल्ब की कार्यशाला का निरीक्षण किया । मौके पर बन रहे एलईडी बल्ब को बनते हुए देखा । प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बंदियों से बात की । बंदियों का उत्साहवर्धन किया । एलईडी बल्ब के बनाने की और बिक्री संपूर्ण प्रक्रिया को जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद से जाना और समझा कि कैसे इस कार्य को जेल में आरंभ किया गया । जेल अधीक्षक ने एलईडी बल्ब के निर्माण की सभी बारीकियों को विस्तार से बताया और समझाया । एलईडी बल्ब निर्माण की तकनीकी जानकारी जेल प्रशिक्षक रामकुमार द्वारा विस्तार से दी गई । प्रिंसिपल आईटीआई द्वारा जेल की भोजन व्यवस्था को भी देखा । खाना बनाने की पूरी प्रक्रिया को जाना और देखा । विशेष कर उन्होंने रोटी बनाने की ऑटोमैटिक मशीन और घर जैसी रोटी बनाने की प्रक्रिया को भी देखा जेल अधीक्षक ने अपने स्तर से भोजन बनाने की प्रक्रिया में किए गए बदलाव को भी देखा उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल की गई । प्रिंसिपल आईटीआई कन्नौज और उनकी टीम द्वारा कारागार की कौशल विकास के अंर्तगत की जा रही कार्यवाहियों , क्लास रूम , कार्यशाला की तारीफ की गई । जेल की भोजन व्यवस्था की प्रशंसा की गई । भोजन व्यवस्था को आईटीआई जैसे संस्थान में लागू करने की बात कही । “वन जेल वन प्रोडक्ट ” के अंतर्गत बन रहे एलईडी बल्ब के दो नमूने जिलाधिकारी महोदय कन्नौज को दिखाने के लिए अपने साथ लेकर गए । जेलर अखिलेश कुमार ने जेल का सकुशल निरीक्षण कराया । जेल प्रशिक्षक रामकुमार ने जेल क्रियाशील सभी कार्यशालाओ का निरीक्षण करवाया ।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें