कृषि की नवीनतम तकनीकी को कृषकों तक पहॅुचाया जाय-सी0डी0ओ0

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी द्वारा कार्यालय कक्ष में केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार की प्राथमिकता कार्यक्रम-उ0प्र0 मिलेट्स पुनरोद्धार, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजनान्तर्गत कार्यक्रम एवं सब मिशन आन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन (आत्मा) कार्यक्रम की गवर्निंग बोर्ड की समीक्षा बैठक की गई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि खाद्य एवं पोषण सुरक्षा के लिये प्राचीन काल से भारतीय आहार का प्रमुख भाग रहें, श्रीअन्न (मिलेट्स) के उपभोग के प्रति कृषकों को जागरूक किया जाय। धान, गेहूॅ दलहनी फसलों में क्षेत्र आच्छादन तथा उत्पादकता में वांछित वृद्धि कर कुल उत्पादन में वृद्धि करने का प्रयास किया जाय। इसके साथ ही उन्होंने मृदा की उर्वरकता को बनाये रखते हुए उत्पादकता में वृद्धि तथा कृषि की नवीनतम तकनीकी को कृषकों तक पहॅुचाने एवं प्रसार तंत्र को सहयोगी विभागों के माध्यम से क्रियान्वित करने के निर्देश दियें।
बैठक में उप कृषि निदेशक श्री सत्येन्द्र तिवारी, जिला कृषि अधिकारी  मनोज गौतम, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, मत्स्य विकास अधिकारी, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी एवं लीड बैंक मैनेजर सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें