घर में सोते समय पिता पुत्र को दबंगो ने लाठी डंडे और कुल्हाड़ी से मारा,दोनो गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

कौशाम्बी जिले में देर रात घर के बाहर टीन के नीचे सो रहे पिता पुत्र पर गांव के दबंगो ने लाठी डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया,हमले में पिता पुत्र गंभीर घायल हो गए,ही के बाद चीख पुकार सुनकर लोग दौड़े और पुलिस को सूचना दी,घटना की सूचना पर पहुंची यूपी डायल 112 ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा और जांच में जुट गई।

घटना सराय अकिल थाना क्षेत्र के बैर गांव की है जहा मानसिंह पुत्र सोतिलाल उम्र लगभग 40 वर्ष व उसका पुत्र गोलू उम लगभग 14 वर्ष सो रहे थे,तभी दोनो को गांव के ही सियाराम पुत्र जीतलाल पासी, बृजलाल पुत्र ननका पासी, व तोता पुत्र बचई पासी को लाठी, डंडे व कुल्हाड़ी से मारा पीटा, जिसमें दोनो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए, जिसको इलाज हेतू मंझनपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के सूचना पर पहुंची सराय अकिल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More