झोलाछाप चिकित्सकों पर की जिले भर में की गई कार्यवाही

कौशाम्बी

मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कौशाम्बी डा० सुष्पेन्द्र कुमार के निर्देशन में आज

डा० पी०एन० यादव, उप मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा जनपद के विभिन्न अपंजीकृत झोलाछाप चिकित्सकों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी। डा० पी०एन० यादव द्वारा मंझनपुर तहसील के अन्तर्गत लाइफ केयर हास्पिटल नवीनीकरण न होने पर नोटिस दी गयी, इसके साथ ही चेतावनी दी गयी कि अतिशीध पंजीकरण कराने के उपरान्त ही चिकित्सीय कार्य किया जाय। इसके बाद सिराथू तहसील के अन्तर्गत प्राची क्लीनिक समुई, सिराथू, संस्कार पॉलीक्लीनिक देवीगंज, सुशीला नर्सिंग होम सिराथू ,एलाइट पॉलीक्लीनिक देवीगंज, न्यू सूर्या पॉलीक्लीनिक देवीगंज को पंजीकरण न होने पर नोटिस देते हुये 03 कार्यदिवस मे अपना प्रतिष्ठान बन्द करने अथवा कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कौशाम्बी मे पंजीकरण कराये जाने के निर्देश दिये गये। सिराथू तहसील के ही अन्तर्गत जी०एस० हास्पिटल सौरई को पूर्व में दी गयी नोटिस के क्रम मे आज सीलिंग की कार्यवाही की गयी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने समस्त अपंजीकृत चिकित्सा प्रतिष्ठानों को सख्त निर्देश दिये गये है कि बिना पंजीकरण के चिकित्सीय कार्य न करें, ऐसा करते हुये पाये जाने पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। इसके साथ ही उन्होंने झोलाछाप चिकित्सीय कार्य में लिप्त व्यक्तियों को कड़ी चेतावनी दी कि अगर उनके द्वारा अवैध रूप से चिकित्सीय कार्य करते हुये पाया जाता है तो उनके विरूद्ध भी विधित कार्यवाही की जायेगी ।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More