अजय राय के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसियों ने बांटी मिठाई, मनाया जश्न

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी

वाराणसी के पिंडरा विधानसभा से पांच बार विधायक और प्रदेश में सरकार में मंत्री रह चुके कांग्रेस नेता अजय राय को कांग्रेस पार्टी में उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने सरायअकिल के करन चौराहा स्थित कार्यालय में जश्न मनाया।
अजय राय को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। जिला सचिव मो.फरमान ने इस दौरान लोगों में मिठाइयां वितरित कीं। उन्होंने कहा कि अजय राय को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए जाने से उत्तर प्रदेश संगठन में मजबूती आएगी। संगठन को मजबूत कर हम सब एकजुट होकर सरकार बनाएंगे। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अजय राय को कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी एक आदेश से तत्काल प्रभाव से उन्हें उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके जैसे जुझारु, ईमानदार और जमीनी नेता को राष्ट्रीय नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है। उससे निश्चय ही पूरे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति और मजबूत होगी। इस निर्णय से कार्यकर्ताओं के साथ आमजन में जोश आया है। इस मौके पर वरिष्ठ नेता कल्ला सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष मुन्ना जैन, सत्यनारायण, मोजीम अहमद, कपिल सोनी, मोहम्मद हसनैन, नरेश पाण्डेय आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें