डीएम ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

डीएम ने मतदेय स्थलों के सम्भाजन के लिये प्राप्त सुझावों/प्रस्तावों को अन्तिम रूप दिये जाने के सम्बन्ध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

जिलाधिकारी सुजीत कुमार द्वारा उदयन सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के लिये प्राप्त सुझावों/प्रस्तावों को अन्तिम रूप दिये जाने के सम्बन्ध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई।
बैठक में 251-सिराथू विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत पूर्व अनुमोदित मतदेय स्थल संख्या-397 प्राथमिक विद्यालय कोडर को लोक निर्माण विभाग, कौशाम्बी द्वारा निष्प्रयोज्य घोषित किये जाने के कारण प्राथमिक विद्यालय मलकिया भवन परिर्वतन किया गया है। इसी प्रकार 252-मंझनपुर (अ0जा0) विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत पूर्व अनुमोदित मतदेय स्थल संख्या-42 व 43 प्राथमिक विद्यालय मंझनपुर द्वितीय को लोक निर्माण विभाग, कौशाम्बी द्वारा निष्प्रयोज्य घोषित किये जाने के कारण प्राथमिक विद्यालय गाॅधीनगर मंझनपुर मध्य भाग तथा दक्षिणी भाग भवन परिर्वतन किया गया है। 253-चायल विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत पूर्व अनुमोदित मतदेय स्थल संख्या-366,367 व 368 प्राथमिक विद्यालय खिजिरपुर कैलई को लोक निर्माण विभाग, कौशाम्बी द्वारा निष्प्रयोज्य घोषित किये जाने के कारण उच्च प्रा0विद्यालय खिजिरपुर कैलई भवन परिर्वतन किया गया है।
बैठक में जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों से कहा कि मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में अगर कोई सुझाव/प्रस्ताव/आपत्तियाॅ देना चाहते है तो आज ही उपलब्ध करा दिया जाय। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों से कहा कि मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में सुझाव/प्रस्ताव/आपत्तियाॅ प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव व उप जिला निर्वाचन अधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण तथा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें