एसपी के निर्देश पर जिले में चलाया जा रहा चेकिंग अभियान

कौशाम्बी

यातायात निदेशालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में जनपद मे यातायात पुलिस टीम द्वारा जनपद के प्रमुख चौराहों मंझनपुर, ओसा, करारी, पाल, समदा, सैनी चौराहा, देवीगंज, बेनीराम कटरा तिराहा, करनपुर चौराहा आदि स्थानों पर अभियान चलाकर दोषपूर्ण नंबर प्लेट, वाहनों पर जाति सूचक , सम्प्रदाय सूचक या अन्य आपत्ति जनक शब्द या चित्र का प्रयोग करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही एवं बिना ड्राइविंग लाइसेंस का प्रयोग करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही व काली फिल्म लगाये वाहन चालको/वाहन स्वामियों के विरुद्ध ई- चालान की कार्यवाही एवं यातायात नियमों के बारे में आम जनमानस एवं वाहन चालको / वाहन स्वामियों जागरूक किया गया एवं पैदल यात्री को एकल मार्ग पर चलने हेतु निर्देशित ( बताया ) किया गया व बिना हेलमेट लगाये , रान्ग साइड चलने वाले वाहन चालको बिना सीट वेल्ट लगाये वाहन चालको को सड़क दुर्घटना के बारे में जानकारी दिया गया एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरुक किया गया । यातायात नियमों का पालन न करनें वालो के विरुद्ध कार्यवाही की गयी तथा कुल 250 वाहनों का ई- चालान किया गया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More