फतेहगढ़
एसएन साबत , पुलिस महानिदेशक /महानिरीक्षक कारागार के दिशानिर्देशन , चित्रलेखा सिंह अपर महानिरीक्षक (प्रशासन)एव शिवहरि मीना प्रभारी डीआईजी जेल के कुशल पर्यवेक्षण में आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिला कारागार फतेहगढ़ में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । 
शिविर का उद्घाटन नरेंद्र प्रकाश एडीजे/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा फीता काटकर एवम दीप प्रज्वलन कर किया गया ।श्री अवनेंद्र कुमार सीएमओ के निर्देशन में जिला अस्पताल के चिकित्सक दल डा प्रभात वर्मा नेत्र रोग विशेषज्ञ, डा मनोज पांडेय हृदय रोग, डा लोकेश शर्मा चेस्ट फिजिशियन और डा संध्या वर्मा महिला चिकित्सक और सुरेश चंद्र ऑप्टोमेटिस्ट एवम मेजर एसडी सिंह विश्व विद्यालय के चिकित्सक दल डा सुनील राजपूत, डा श्रीधर एसएल, डा अनुपमा एनवी, डा वीरण मुगदुर डा अमरीश बाथम डा आशीष दुबे, डा शारदा एवम अन्य स्टाफ द्वारा समस्त 989 बंदियों का स्वास्थय परीक्षण कर मुफ्त दवा वितरित की गई । मेजर एसडी सिंह विश्व विद्यालय के चांसलर अनार सिंह द्वारा बंदियों को शीतल पेय जल हेतु एक वाटर कूलर दान स्वरूप दिया । जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने संपूर्ण कार्यक्रम के कुशलता पूर्वक संपन्न होने पर सभी चिकित्सक गण का विशेष धन्यवाद दिया । अखिलेश कुमार कारापाल द्वारा सभी जेल संबंधी प्रबंध कुशलता पूर्वक किए गए । चिकित्सा शिविर में चक्राधिकारी मुकेश गौड़ की मुख्य भूमिका रही। जेल चिकित्सक विजय अनुरागी और फार्मासिस्ट यादवेंद्र मोहन का विशेष सहयोग रहा । महिला बंदियों के स्वास्थय परीक्षण में रोहिणी जेल वार्डर की भूमिका सराहनीय रही ।





