सपा पार्टी महिला सभा की जिला की संयुक्त बैठक

 

कौशांबी

सपा पार्टी महिला सभा की जिला की संयुक्त बैठक समाजवादी पार्टी के कार्यालय मंझनपुर में रविवार को हुई।

इस दौरान जिले के पदाधिकारियों का मनोनयन पत्र कार्यकत्रियों को दिया गया। इस मौके पर महिला सभा की जिलाध्यक्षा विभा यादव ने कहा कि महिलाओं को संगठन मजबूत करने के लिए जिला/ब्लाक स्तर पर घर-घर जाकर समाजवादी विचारधारा से अवगत करना एवं समजवादी नीतियों को बढ़ावा देना होगा।

समाजवादी पार्टी कार्यालय में महिला सभा द्वारा पदाधिकारियों का मानोनयन पत्र सपा महिला सभा की जिला अध्यक्षा विभा यादव द्वारा आवंटन पत्र दिया गया और उनका स्वागत किया गया जिसमें पूजा सरोज को महिला सभा का जिला उपाध्यक्ष, रन्नो देवी को जिला उपाध्यक्ष, नीलम यादव को जिला महासचिव, जिला सचिव नेहा यादव, जिला सचिव प्रतिभा यादव, जिला सचिव अंजू विश्वकर्मा, विनीता सरोज को जिला सचिव, रंजना यादव को जिला सचिव व अनुराधा यादव को सिराथू विधानसभा अध्यक्ष, पुष्पा सरोज को चायल विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया। मौके पर महिला सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शाइस्ता परवीन, जिला महासचिव गुलाम हुसैन पूर्व चेयरमैन भरवारी कैलाश चंद्र केसरवानी, जिला उपाध्यक्ष भइया लाल पाल, जिला उपाध्यक्ष सद्दाम व पूर्व जिला सचिव भारत सिंह लोधी, पंकज ठाकुर, इंद्रेश यादव, सूरसती देवी पूर्व ब्लाक प्रमुख सुभाष पटेल, जितेंद्र यादव, अश्वनी यादव, जेके यादव, सोनू दिवाकर, नथन लोधी आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More