फतेहगढ़- मेरी माटी मेरा देश ” आजादी के अमृत महोत्सव के तहत निकाली गई श्रृंखला

फतेहगढ़

एसएन साबत , पुलिस महानिदेशक / महानिरीक्षक कारागार निर्देशन , चित्रलेखा सिंह , अपर महानिरीक्षक कारागार (प्रशासन) एवम  शिवहरि मीणा , प्रभारी डीआईजी जेल के कुशल पर्यवेक्षण में आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में ” मेरी माटी मेरा देश ” कार्यक्रम कारागार में बंदियों के बीच आयोजित किया गया । जिसमे सभी सिद्धदोष

बंदियों एवम अधिकारियों कर्मचारियों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया । सर्किल में बंदियों में कलश मिट्टी डालकर एवम हाथ में तिरंगा लेकर मेरी माटी मेरा देश , वंदे मातरम एवम भारत माता की जय के उद्धघोष के साथ कलश यात्रा निकाली गई । कलश यात्रा में किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य सुमन राठौर ने भाग लेकर बंदियों का उत्साहवर्धन किया । कलश यात्रा में भीमसैन मुकुंद , जेल अधीक्षक, ने भाग लेकर बंदियों जोश व उत्साह का संचार किया । कलश यात्रा में जेलर अखिलेश कुमार, चक्राधिकारी मुकेश गौड़, उपकारापाल कृष्णा देवी और सरोज देवी ने भी भाग लिया । कारागार के बाहर सेल्फी प्वाइंट स्थापित किया गया है । जिसमे किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य सुमन राठौर द्वारा प्रथम सेल्फी लेकर शुभारंभ किया गया । उनके साथ रमला राठौर ने भी सेल्फी ली गई ।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More