कौशाम्बी
*अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने की अभियोजन सम्बन्धी कार्यों की समीक्षा*
कौशाम्बी

अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) डॉ0 विश्राम द्वारा उदयन सभागार में अभियोजन सम्बन्धी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
ज्ञात हो कि बैठक में अभियोजन अधिकारी अल्का एवं विनोद कुमार ने जुलाई माह के कार्यवृत्त प्रस्तुत किये, जिसमें यह पाया गया कि सत्र-न्यायालय में निस्तारित मुकदमों में सजा का प्रतिशत कम है तथा अधिकांश जमानत स्वीकृत हुई है, जिस पर अपर जिलाधिकारी ने प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दियें।
अभियोजन द्वारा बताया गया कि मुकदमें के परीक्षण में गवाह की उपस्थिति कम रहती हैं। जिससे निस्तारण का प्रतिशत कम रहता है। परीक्षण के दौरान माल मुकदमाती न्यायालय में समय से उपस्थित नहीं किया जाता है। यह भी बताया गया कि कुछ आपराधिक मुकदमों में शासन के प्रतिकूल निर्णय हुए हैं, जिनके विरूद्ध अपील दाखिल करने को प्रस्तावित किया गया है।
अपर जिलाधिकारी ने सभी अभियोजन अधिकारी एवं शासकीय अधिवक्ताओं को निर्देशित किया कि प्रभावी पैरवी करते हुए अधिक से अधिक सजा दिलायी जाय। इसके साथ ही उन्होंने अभियोजन अधिकारियां को गैगेस्टर ऐक्ट, एस0सी0/एस0टी0, महिला उत्पीड़न और पाक्सों के मामलों में विशेष ध्यान देते हुए प्रभावी पैरवी करने के भी निर्देश दियें।
*गोकशी कर रहे लोगो और पुलिस टीम के बीच हुई मुठभेड़, एक को लगी गोली*
कौशाम्बी। प्रदेश में योगी सरकार के सख्त आदेश के बावजूद गोकशी पर रोक नही लग रही है। आए दिन जिले में गोकशी के मामले सामने आ रहे है। गोकशी करने वाले वाले लोगो और पुलिस टीम के बीच देर रात मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के दौरान गोकशी करने वाले ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी जवाबी फायरिंग में एक युवक को गोली लगी है। घायल युवक को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
ज्ञात हो कि घटना मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के समदा के पास की है। जहां कई दिनों से पुलिस को गोकशी की सूचना मिल रही थी। देर रात पुलिस और एसओजी की टीम ने घेराबंदी की तो गोकशी करने वालों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक युवक को पैर में गोली लगी है जबकि एक युवक फरार हो गया है। घायल युवक की दिलशाद पुत्र तिरहू निवासी समदा मंझनपुर के रूप में पहचान हुई है। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।
वहीं पुलिस टीम को मौके से गोकशी करने वाला समान और लगभग 60 किलो गोमांस भी बरामद किया है। जिसके लिए जांच टीम लगाई गई है,वही फरार युवक के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।
*दोस्तो संग गंगा नहाने गया किशोर गंगा में डूबा, पुलिस और गोताखोर कर रहे तलाश*
कौशाम्बी। जिले में दोस्तो के साथ गंगा नहाने गया किशोर अचानक गहरे पानी में चला गया। दोस्तों के शोर मचाने पर पर गंगा में कूदकर स्थानीय लोगो ने खोजा लेकिन वह नही मिला। इसकी सूचना संदीपन घाट थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोर किशोर को खोजने में जुटे हुए है।
ज्ञात हो कि घटना संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बदनपुर गांग घाट की है। जहां शुक्रवार को दोस्तो के साथ अंकित पुत्र विनोद 18 वर्ष निवासी ग्राम बलिहावां गंगा नहाने आया हुआ था। जो नहाते नहाते गहरे पानी में चला गया और वह डूब गया। किशोर के डूब जाने से घाट पर शोर होने लगा। जिसके बाद मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर को जाल डलवाकर खोजने का प्रयास किया लेकिन अभी तक वह बरामद नहीं हो सका।
वहीं घटना की सूचना जैसे ही परिजनो को मिली वह भी रोते बिलखते गंगा घाट पर पहुंच गए। परिजनो के गंगा घाट पर पहुंचने पर कोहराम मचा हुआ है।
*बीएसए ने किया औचक निरीक्षण*
कौशाम्बी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेंद्र कुशवाहा ने गुरुवार को विकास खंड कौशांबी के फरीदानपुर में स्थित कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। जहां बीएसए कमलेंद्र कुशवाहा ने सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक शिक्षक अनुपस्थित पाए गए व पंजीत 182 छात्रों में 38 छात्र मौके पर मिले। विद्यालय में गंदगी व साफ सफाई एवं बच्चों का शैक्षिक स्तर न्यूनतम पाए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए शिक्षकों को चेतावनी दिया। इसके बाद बीएसए कमलेंद्र कुशवाहा हकीमपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। जहां शिक्षक बोर्ड बनाए जाने का निर्देश देते हुए शिक्षको को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद बीएसए कोसम खिराज में स्थित कंपोजिट विद्यालय पहुंचे। जहां निरीक्षण के दौरान विद्यालय में गंदगी, बच्चो का शैक्षिक स्तर न्यूनतम सहित शिक्षकों की लापरवाही पाए जाने पर कड़ी चेतावनी देते हुए कमियों को दूर करने का अल्टीमेटम दिया। इसी तरह रक्सराई में स्थित कंपोजिट विद्यालय में निरीक्षण के दौरान 16 शिक्षको में 12 शिक्षक उपस्थित पाए गए। विद्यालय में अन्य कमियां पाए जाने पर कमियों को दूर करने की चेतावनी देते जरूरी दिशा निर्देश दिए।
*सैनी चौराहे पर चला तहसील प्रशासन का बुलडोजर*
कौशाम्बी। सिराथू तहसील क्षेत्र के सैनी चौराहे पर बनी दुकानों पर तहसील प्रशासन का बुलडोजर चलाया गया। जिसके बाद चौराहे के दुकानदारों में हड़कंप का माहौल व्याप्त रहा। बताया जाता है कि सैनी चौराहे के सिराथू रोड पर कृषि विभाग की जमीन पर बनी दुकानों को हटाने के लिए मुनादी कराई गई थी
ज्ञात हो कि जिसके बाद एसडीएम सिराथू सौम्य मिश्रा की अगुवाई में सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा, तहसीलदार अजीत कुमार, नायब तहसीलदार विनय कुमार सिंह, एआरटीओ तारकेश्वर मल्ल, कृषि विभाग के अधिकारी विपिन कुमार, थानाध्यक्ष सैनी चंद्र भूषण मौर्या, प्रभारी राजस्व निरीक्षण रोहित अग्रहरि, लेखपाल शिव शंकर पाल सहित मौके पर पहुंची पुलिस बल की टीम ने बुलडोजर लगाकर सैनी चौराहे को खाली कराया गया।
*युवक की हत्या में दो लोगों को उम्रकैद की सजा*
कौशाम्बी। महेवाघाट थाना क्षेत्र के घोघ का पुरवा गांव के युवक व उसके साढू को गुरुवार को अपर जिला जज सप्तम ने उम्र कैद की सजा सुनाते हुए एक लाख दस हजार रुपये अर्थ दंड वसूलने का आदेश दिया। वर्ष 2015 में आरोपितों ने युवक की हत्या करने के बाद शव को अलवारा झील में फेंक दिया था।
ज्ञात हो कि अभियोजन पक्ष के मुताबिक महेवाघाट थाना क्षेत्र के घोघ का पुरवा निवासी चंद्रबली के बेटे अजय को 25 अगस्त 2015 को पड़ोसी शिव भोला अपने साढू हरिकेशन के साथ मिल बहाने से साथ ले जाकर हत्या कर दी। अपराध छिपाने के लिए कातिलों ने युवक के शव को अलवारा झील में कमल गट्टे के नीचे दबा दिया। दूसरे दिन चंद्रबली की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को झील से बरामद किया। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। मामला अपर जिला जज सप्तम शिरीन जैदी की अदालत में चला। इस दौरान शासकीय अधिवक्ता शशांक खरे ने दस गवाह परीक्षित कराए। गुरुवार को दोनों पक्षों के अधिवक्ता को सुनने के बाद एडीजे सप्तम ने हत्या अभियुक्त शिव भोला व हरिकेशन को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही एक लाख दस हजार रुपये अर्थदंड वसूलने का भी आदेश दिया।






