पुलिस टीम पर हमला करने वाले इनामी अपराधियों को पुलिस ने दबोचा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी
चरवा थाना पुलिस पर हमला करने वाले फरार इनामिया अपराधी को पुलिस ने दबोच लिया है। थाने लाकर पुलिस ने दोनों के खिलाफ लिखापढ़ी कर न्यायालय चालान कर दिया। इनामिया अपराधियों के पकड़ में आने के बाद इलाके के बदमाशों में दहशत का माहौल है।
चरवा पुलिस गुरुवार रात गश्त पर थी। इसी दौरान वायरलेस से सूचना मिली कि सरायअकिल की तरफ लाल रंग की टवेरा से पशु तस्कर चरवा की तरफ जा रहे हैं। पुलिस ने काजू के समीप बैरीकेटिंग कर पशु तस्करों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन, वह लोग बैरिकेटिंग तोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने घेराबंदी की। इसी दौरान पशु तस्कर पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे। तस्करों के फायर से चरवा पुलिस की सरकारी जीप क्षतिग्रस्त हो गई थी। फायरिंग करते हुए बदमाश मौके से फरार हो गए थे। शनिवार भोर गुंगवा का बाग के समीप पुलिस मुढ़भेड में मुख्य आरोपी फिरोज निवासी तुर्तीपुर थाना करारी को दबोच लिया था। बाकी बचे हुए अपराधियों की तलाश पुलिस कर रही थी। इसी बीच मंगलवार दोपहर इंस्पेक्टर आलोक कुमार को सूचना मिली कि पुलिस टीम पर हमला करने वाले फरार इनामिया अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के लिए सैयद सरांवा मुस्कान चौराहे के समीप खड़े हैं। मुखबिर की सूचना मिलने के बाद हरकत में आए इंस्पेक्टर ने हमराहियों के साथ घेराबंदी कर दोनों अपराधियों को दबोच लिया। थाने लाकर पुलिस ने दोनों के खिलाफ लिखापढ़ी कर न्यायालय चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए अपराधी मो.अनस पुत्र मो.अनीस निवासी रसूलपुर सुकवारा थाना सरायअकिल और गुड्डू उर्फ साहिल पुत्र तूफान अली निवासी रहीमपुर मोलानी थाना करारी हैं। दोनों के ऊपर एसपी ने दस-दस हजारा रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। इंस्पेक्टर आलोक कुमार ने बताया कि अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें