मासूम बेटे का हांथ पैर रस्सी से बांधकर लाठी से पिता ने पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी
चरवा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव में एक निर्दयी पिता ने अपने दस साल के बेटे को तालिबानी सजा दी है। किसी न बेटे की पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।
गढ़वा गांव निवासी राजकुमार उर्फ मैकूलाल मजदूरी करता है। वह पैर से दिव्यांग भी हैं। परिजनों के मुताबिक उसका 10 वर्षीय बेटा यश प्रजापति शरारती है। गुरुवार शाम मैकूलाल काम करके लौटा तो बेटा यश घर के किसी सामान को तोड़ दिया था। इससे नाराज पिता ने उसे रस्सी से हांथ पैर बांध दिया और उसे लाठी से पिटाई करने लगा। इसी बीच किसी ने पिटाई की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। देर शाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें