सिराथू रेलवे स्टेशन पर चार प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की सांसद ने की मांग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिराथू रेलवे स्टेशन पर चार प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की सांसद ने की मांग
1- जोधपुर हावड़ा, बीकानेर प्रयागराज, मुम्बाई प्रयागराज वाया कानपुर, मूरी एक्सप्रेस के ठहराव का दिया ज्ञापन।
2- जनपद कौशाम्बी का एक मात्र रेलवे स्टेशन जो सर्वाधिक यात्री व राजस्व रेल विभाग को देतेे हैै।
कौशाम्बी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर ने आज मंगलवार को भारत सरकार के रेल मंत्री अश्वनी कुमार वैष्णव से मिलकर बताया कि मेरे संसदीय क्षेत्र कौशाम्बी मे प्रयागराज जक्शन से कानपुर सेन्ट्रल रेलवे लाइन के मध्य मे पड़ने वाले सिराथू रेलवे स्टेशन जो कि जनपद का प्रमुख रेलवे स्टेशन है। उक्त रेलवे स्टेशन से कड़ाधाम स्थित 51 शक्तिपीठ माता शीतला का मन्दिर है। जहाॅ पर पूरे वर्ष भर देश व प्रदेश से दर्शनाथियों का आवागमन बना रहता है। साथ ही जनपद के लाखों श्रमिक दिल्ली व मुम्बई कार्य करते हैै जिससे उनका भी पूरे वर्ष आवागमन बना रहता हैै। साथ ही जनपद के व्यापारी वर्ग व्यापार के शिलशिले मे आना जाना बना रहता हैै। लेकिन रेलवे स्टेशन सिराथू मे प्रयाप्त ट्रेनों के ठहराव न होने के कारण सभी यात्रियो को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उक्त जनपद की समस्या को देखत हुये ट्रेन संख्या 12308 व 12309 जोधपुर हावड़ा, 20403 व 20404 प्रयागराज बीकानेर व ट्रेन संख्या 04151 व 04152 मुम्बई वाया प्रयागराज से कानपुर व ट्रेन संख्या 181011802 जम्मूतावी से टाटा नगर उपरोक्त सभी ट्रेनों का ठहराव सिराथू रेलवे स्टेशन पर किय जाने की मांग की। साथ ही मांग पत्र सौपते हुये सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि इससे कौशाम्बी जनपद के विकास को व जनपद के नागरिको को लाभ होगा उक्त आशय की जानकारी सांसद के मीडिया प्रभारी राजेंद्र पांडे ने दी

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें