कौशांबी
बीजेपी जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी पूरी जोर-शोर से चल रही है करीब 20 जिला पंचायत सदस्यों ने डीएम सुजीत कुमार से मिलकर हलफनामा दिया था डीएम ने सभी के हलफनामा मंजूर कर उसकी जांच के लिए 2 अगस्त की तारीख को मुकर्रर किया था जितने भी जिला पंचायत सदस्य हलफनामा देने में शामिल थे वह कल सभी मंझनपुर डीएम ऑफिस पहुंचेंगे वहां पर उनके सिग्नेचर का मिलान कराया जाएगा सभी जिला पंचायत सदस्यों को डीएम सुजीत कुमार द्वारा नोटिस भेजी जा चुकी है जिला पंचायत सदस्य 10:30 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना सिग्नेचर का मिलान कराएंगे।
जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर के पति जितेंद्र सोनकर का कहना था कि विपक्षी पार्टी के लोगों की साजिश थी और फर्जी हलफनामा दिया गया था इस मामले में डीएम सुजीत कुमार से मिलकर उन्हें शिकायत की थी डीएम ने 2 अगस्त को समय दिया था और वह समय पूरा हो चुका है कल 10:30 बजे जितने भी जिला पंचायत सदस्यों ने हलफनामा दिया था उन सभी का मिलान कराया जाएगा अगर हलफनामा का मिलान हो जाता है तो अविश्वास प्रस्ताव जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ आ सकता है। हलफनामा देने वाले जिला पंचायत सदस्यों के नाम सोनी चौधरी, सुनीता निषाद, मुंसब उस्मानी,अरुण,तूफान,मीनू,पूनम,अर्चना ,कल्पना स साहित 20 लोगो ने दिया था हलफनामा। बाकी बचे सदस्य भी हो सकते हैं विपक्ष में शामिल






