सीडीओ ने बीसी सखी अभियान का फीता काटकर किया शुभारम्भ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी ने ग्राम पंचायत-हुसैनमई में आयोजित कार्यक्रम में आजादी के अमृत महोत्सव-2 के तहत जनपद में डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए बीसी सखी अभियान का फीता काटकर शुभारम्भ किया। यह अभियान 31 जुलाई से 03 अगस्त तक संचालित किया जायेंगा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित ग्रामवासियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि बीसी सखी ग्राम पंचायतों के लिए एक लाभकारी योजना है, इसके द्वारा ग्रामवासी 24 घण्टे में कभी भी अपने खाते से पैसों का लेन-देन बिना बैंक जाकर कर सकतें हैं तथा इसके लिए गांव से बाहर जाने की कोई जरूरत नही है। उन्होंने बताया कि निःशक्त लोंगो के लिए बैंकिंग की सुविधा बीसी सखी के द्वारा उनके घर पर भी उपलब्ध हो सकतीं हैं। जनपद में 268 बीसी सखी सक्रियतापूर्वक कार्य रहीं हैं।
इस असवर पर उपायक्त स्वतः रोजगार, खण्ड विकास अधिकारी मूरतगंज, जिला मिशन प्रबंधक एवं ब्लॉक मिशन प्रबंधक उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें