कौशाम्बी
शाखा प्रबंधक ने 5 लाख रुपए बीमा की धनराशि मृतक के विधवा को सौंपा
*सभी खाताधारकों को परिवार के सुरक्षित भविष्य के लिए कराना चाहिए बीमा– शाखा प्रबंधक*
भारतीय स्टेट बैंक चायल शाखा की प्रबंधक सोनिका कोडवानी के अनुसार तिल्हापुर मोड़ बाजार निवासी कालीचरण पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र केशरवानी ने उनके बैंक में खाता खोल रखा था।इसके साथ ही उन्होंने एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस भी करा रखा था। उनके ऊपर लगभग 2 लाख रुपए का ऋण भी था। बीमारी के कारण 17 दिसंबर 2022 को उनकी मृत्यु हो गई। कालीचरण की मृत्यु होने के बाद परिवार परेशान हो गया। घर में खोजबीन के दौरान विधवा प्रीति देवी को एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस की पालिसी बुक मिल गई। उन्होंने लाकर शाखा प्रबंधक को दिखाया। शाखा प्रबंधक सोनिका कोडवानी ने अपने अथक प्रयासों से उनका रिकार्ड निकलवाया।और विधवा को 5 लाख रुपए का भुगतान कराया। इसी 5 लाख रुपए में से प्रीति देवी ने बैंक का बकाया ऋण अदा कर दिया।यह धनराशि पाकर प्रीति देवी और उनके बच्चों के चेहरे पर शांति भाव दिखाई दिया। प्रीति के अनुसार यह सहायता धनराशि मिल जाने से अब उनको परिवार चलाने में कुछ कम दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने शाखा प्रबंधक का धन्यवाद ज्ञापित किया। शाखा प्रबंधक सोनिका कोडवानी का कहना है कि परिवार के सुरक्षित भविष्य के लिए हर खाताधारक को बैंक का बीमा अवश्य कराना चाहिए।








