मुहर्रम की आठवीं में जुलूस के दौरान मजलिस को लेकर शिया समुदाय के लोग आपस में भिड़े

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुहर्रम की आठवीं में जुलूस के दौरान मजलिस को लेकर शिया समुदाय के लोग आपस में भिड़े,जमकर चले लाठी डंडे

कौशाम्बी जिले में मुहर्रम की आठवीं में जुलूस के दौरान अलग अलग मजलिस करवाने को लेकर शिया समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए ।आपस में जमकर लाठी डंडे चले,मजलिस वाले घर पर एक पक्ष के लोगो ने जमकर पथराव किया,वही घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की।मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामला सैनी कोतवाली के मुगहारी का देर रात का बताया जा रहा है जहा मजलिस को लेकर दो पक्ष आपस में ही भिड़ गए,मामूली कहासुनी मारपीट तक पहुंच गई।जिसमे एक पक्ष के लोग मजलिस हो रहे घर पर चढ़ गए और जमकर लाठी डंडे और पत्थरबाजी की,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है।

वही पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस ने आरोपियों को रात में ही छोड़ दिया और उन लोगो ने दोबारा घर पर चढ़कर गली गलौछ की है,पुलिस की इस कार्यवाई से पीड़ित पक्ष में आक्रोश व्याप्त है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें