केन्द्रीय संचार ब्यूरो के कार्यक्रम से विद्यार्थियों को दोहरे संवाद का अवसर मिला- प्राचार्य प्रो0 प्रबोध श्रीवास्तव

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

केन्द्रीय संचार ब्यूरो के कार्यक्रम से विद्यार्थियों को दोहरे संवाद का अवसर मिला- प्राचार्य प्रो0 प्रबोध श्रीवास्तव

विषम भौगोलिक परिस्थितियों में भी भारतीय सेना ने कारगिल पर विजय पायी- डा0 सी0पी0 श्रीवास्तव

कौशाम्बी 26 जुलाई। आज का दिन उस गौरव के पल को स्मरण करने का दिन है जब देश के वीर सपूतों ने आपरेषन विजय को सफलतापूर्वक अंजाम देकर घुसपैठियों को मार भगाया था। इस युद्ध में अपने देष के बहुत से जवान शहीद हुए हम उन शहीदों को नमन को नमन करते हैं। उक्त बातें वायुसेना में सेवा के दौरान कारगिल युद्ध में भाग लेने वाले डा0 सी0पी0 श्रीवास्तव आयोजन सचिव ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरा प्रयागराज द्वारा 9 साल-सेवा सुशासन और गरीब कल्याण व कारगिल विजय दिवस पर भवन्स मेहता स्नातकोत्तर महाविद्यालय भरवारी परिसर में आयोजित दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम में समापन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि देशभक्ति की परिभाषा एवं भाव समय के अनुसार बदलती रहती है। स्वतंत्रता आंदोलन के समय देशभक्ति का भाव देश को आज़ाद कराने का रहा। आजादी के बाद देशभक्ति के भाव में देश की एकता अखंडता, सामाजिक आर्थिक, शैक्षिक विकास, स्वास्थ्य समरसता, भाई चारा और आपसी सौहार्द की भावना की वृद्धि हुईं है।
अध्यक्षीय सम्बोधन में कालेज के प्राचार्य प्रो0 प्रबोध श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्रीय संचार ब्यूरो के दो दिवसीय जन जागरूकता कार्यक्रम से महाविद्यालय परिवार विशेष कर विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि हुईं और दोहरे संबाद का एक सुनहरा अवसर मिला है।
क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी डा0 लाल जी ने कार्यक्रम के आयोजन पर विस्तार से प्रकाश डाला और अतिथियों को विभाग की ओर से स्मृति चिह्न और अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कारगिल विजय दिवस पर भाषण तथा देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कालेज की छात्र छात्राओं ने बढ चढकर हिस्सा लिया। ब्यूरो के वरिष्ठ सहायक राम मूरत विश्वकर्मा द्वारा कारगिल विजय दिवस पर प्रष्नोत्तरी प्रतियोगिता संचालित की गयी तथा कुल चौदह विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार व प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कैप्टन अरूण कुमार सिंह और 17 यूपी बटालियन एनसीसी कैडेट का कार्यक्रम में सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर समन्वित बाल विकास परियोजना की ओर से आकर्षक स्टाल लगाया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रो0 रूबी चौधरी, प्रो0 विवेक त्रिपाठी, प्रो0 स्वेता यादव, प्रो0 अरूण सिंह, प्रो0 पंकज श्रीवास्तव, प्रो0 विमलेश यादव, डा0 सतीश त्रिपाठी, डा0 श्रद्धा तिवारी, डा0 नीति मिश्रा, डा0 राहुल राय, डा0 धर्मेन्द्र अग्रहरि, डा0 दीपक कुमार, डा0 मनीष, डा0 मोहम्मद आदिल, मोहित कुमार आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
(डा0 लालजी)
क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी
सम्पर्क नं0 9450578651, 9935226873

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें