मुख्य विकास अधिकारी ने नवप्रोन्नत 11 मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति-पत्र किया वितरित

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी एवं प्रतिनिधि सांसद जय सिंह पटेल ने उदयन सभागार में निष्पक्ष प्रक्रिया के तहत ऑगनबाड़ी कार्यकत्री पद से मुख्य सेविका के पद पर नवप्रोन्नत 11 मुख्य सेविकाओं-प्रमोद कुमारी, मनोरमा देवी, कान्ती देवी, विजयलक्ष्मी, शकुन्तला देवी, सुशीला देवी, सुशीला श्रीवास्तव, धनपतिया, सुधा सिंह, गीता देवी एवं रेखा केसरवानी को नियुक्ति-पत्र वितरित किया।
मुख्य विकास अधिकारी ने अपने सम्बोधन के दौरान प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवप्रोन्नत मुख्य सेविकाओं को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकॉमनायें देते हुए कहा कि ऑगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किया जाता है। उन्हांने नव प्रोन्नत मुख्य सेविकाओं से कहा कि अपने कार्यों को ईमानदारीपूर्वक पूरी जिम्मेदारी के साथ सम्पादित करें तथा जिस जनपद में आप लोगों की तैनाती की गई है, उस जनपद में अपने कार्यों के साथ ही जनपद कौशाम्बी का भी नाम रोशन करें।
प्रतिनिधि सांसद ने नव प्रोन्नत मुख्य सेविकाओं को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकॉमनायें दी। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत तथा कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष भाजपा श्री आशीष केसरवानी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा सभी सी0डी0पी0ओ0 उपस्थित रहीं।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें